’मम्मी-पापा मुझे माफ़ कर देना’, प्यार में धोखा खाए युवक ने कोल्ड ड्रिंक में जहर मिलाकर पी लिया
Love Affair: मध्य प्रदेश के सीहोर जिले के एक युवक को प्यार में धोखा मिलने के कारण आत्महत्या कर लिया। बताया जा रहा है कि युवक कोल्ड ड्रिंक में कीटनाशक मिलाकर पी लिया। उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।
उसने सुसाइड करने से पहले एक वीडियो भी बनाया जिसे सभी दोस्तों और अपने परिजन को भेजा था। छात्र वीडियो में माता-पिता से माफ करने की बात कह रहा था। मामला सिहोर जिले के भैरुंदा की है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक भैरुंदा ब्लाक में आने वाले गांव छिदगांव मौजी निवासी अभिषेक यदुवंशी कल घर से कॉलेज का बोलकर ड्रेस पहनकर निकला था। घरवलों के अनुसार सबकुछ सही चल रहा था। किसी को इस घटना के हो जाने का अंदेशा नहीं था। अभी हाल ही में उसके पिता ने बेटे को नई मोटरसाइकिल भी दिलाई थी। मगर कल शाम उसके दोस्तों ने परिजनों को जानकारी दी कि उनके बेटे अभिषेक ने कीटनाशक पी लिया है।
दवाई पीने की बात सुनते ही घर वाले आनन-फानन में उसे देखने के लिए भागे। तो परिजन भैरुंदा से करीब 22 किलोमीटर दूर नर्मदा किनारे पहुंचे। जहां उसे बेसुध हालत में पाया गया था। वहीं उसकी मोटरसाइकिल भी खड़ी मिली। बेटे को आनन-फानन में इलाज के लिए हमीदिया अस्पताल भोपाल में भर्ती कराया गया। लेकिन सुबह होने तक और भी बुरी खबर सामने आई। डॉक्टरों ने बताया कि इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी है।
पुलिस ने मामले की जानकारी ली और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। बताया जाता है कि मृतक छात्र 3 भाइयों के बच्चों में इकलौटा बेटा था। जिसने प्यार में मिले धोखे के बाद कीटनाशक पीने के पहले अपने माता-पिता से क्षमा मांगी कि वह ऐसा कदम उठा रहा है। उसे माफ करना। बेटे के द्वारा आत्महत्या करने के कारण घर में मातम छाया हुआ है। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications