MP News: CM मोहन यादव ने तहसीलदार अंजली गुप्ता पर की कार्रवाई, किसानों से अभद्रता का वीडियो हुआ था वायरल
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने प्रदेश के अधिकारियों को साफ तौर पर बता दिया है कि अभद्र व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने देवास जिले की महिला तहसीलदार अंजली गुप्ता के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने पर कार्रवाई की है और इस पर तगड़ा एक्शन लेते हुआ सीएम ने तहसीलदार को जिला मुख्यालय अटैच कर दिया है।
इससे पहले भी सीएम यादव ने गुना बस हादसे के बाद अधिकारियों पर सख्ती दिखाई थी और उन्होंने इस मामले में गाज गिराई थी, जिससे यह स्पष्ट हो रहा है कि सुशासन और जनता की सेवा में निष्ठा ही मुख्यमंत्री के दृष्टिकोण का केंद्र है।

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को भी संज्ञान में लिया है और आम लोगों के साथ सभी अधिकारियों को सभ्य और शालीन भाषा का इस्तेमाल करने का आदेश दिया है। उन्होंने यह भी आदेश दिया है कि इस तरह की अभद्र भाषा को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
शालीन भाषा का इस्तेमाल करें अधिकारी: CM
सीएम कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने सोशल मीडिया पर देवास जिले के सोनकच्छ तहसीलदार के वायरल हो रहे वीडियो को संज्ञान में लिया है। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि, अधिकारी आम लोगों के साथ सभ्य और शालीन भाषा का इस्तेमाल करें। इस तरह की अभद्र भाषा बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मेरे निर्देश के बाद कलेक्टर द्वारा तहसीलदार को जिला मुख्यालय अटैच कर दिया गया है। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि सुशासन हमारी सरकार का मूल मंत्र है।












Click it and Unblock the Notifications