Kyrgyzstan में फंसे MP के छात्रों के लिए सरकार ने जारी की हेल्पलाइन, CM ने कहा-नियंत्रण में है स्थिति
MP News: किर्गिस्तान में छात्रों के बीच हुई हिंसा में भारतीय स्टूडेंटस भी फंस गए है। इन स्टूडेंट्स में मध्य प्रदेश के भी 1200 छात्र-छात्राएं शामिल हैं, जिनसे मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार लगातार संपर्क में है। हाल ही में मोहन सरकार ने किर्गिस्तान में फंसे छात्रों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया है।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव हेल्पलाइन नंबर जारी करने के बारे में खुद जानकारी दी है। सीएम यादव ने अपने ऑफिशियल 'X' हैंडल पर लिखा, किर्गिस्तान में अध्यनरत मध्य प्रदेश के लगभग 1200 विद्यार्थी सुरक्षित हैं और शीघ्र होने वाली परीक्षा के उपरांत उन्हें घर वापस बुला लिया जाएगा।

इतना ही नहीं, सीएम यादव ने आगे लिखा कि विद्यार्थी किसी भी आपात स्थिति में एवं किसी के साथ भी किसी प्रकार की दुर्घटना होने पर स्वयं अथवा उनके परिजन सहायता हेतु हेल्पलाइन नंबर 011-26772005 (मध्य प्रदेश भवन, नई दिल्ली) एवं 0755-2708055, 0755-2708059 (वल्लभ भवन, सिचुएशन रूम, भोपाल) पर संपर्क कर सकते हैं।
सीएम यादव ने कहा कि भारतीय दूतावास के दो अधिकारियों द्वारा छात्रों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम लिया गया है। कोई अप्रिय सूचना नहीं है और वहां पर स्थिति नियंत्रण में है। आपको बता दें कि इससे पहले किर्गिस्तान में फंसे मध्य प्रदेश के छात्रों से सीएम यादव ने वीडियो कॉल के जरिए बात की थी और उन्हें सुरक्षा का आश्वासन दिया था।
सीएम यादव ने उस समय कहा था कि किर्गिस्तान में देश के हजारों बच्चे पढ़ाई कर रहे हैं, जिसमें हमारे मध्य प्रदेश के छात्र-छात्राएं भी हैं। संतोष की बात है कि सभी बच्चे सुरक्षित हैं। मैं सतत भारत सरकार के संपर्क में हूँ, किर्गिस्तान में स्थिति नियंत्रण में है। अभिभावकों से आग्रह है कि आप भी चिंता न करें।'












Click it and Unblock the Notifications