Madhya Pradesh CM: मोहन यादव को मिलेगी कितनी सैलरी और कौन-कौन सी सुविधाएं? जानिए हर डिटेल
मोहन यादव को मध्य प्रदेश का नया सीएम चुना गया है। बुधवार, 13 दिसंबर को उन्होंने भोपाल के परेड ग्राउंड मैदान में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। आज से मोहन यादव एमपी के सत्ता की बागडोर संभालेंगे।
बहुत सारे लोगों के मन में ये सवाल उठ रहा होगा कि मुख्यमंत्री बनने के बाद मोहन यादव को कितनी सैलरी मिलेगी, क्या-क्या सुविधाएं मिलेंगी? तो चलिए आपकी जिज्ञासा को खत्म करते हैं और बताते हैं मध्य प्रदेश का सीएम बनने के बाद मोहन यादव को क्या सुविधाएं दी जाएंगी...

मोहन यादव को मिलेगी कितनी सैलरी?
आपको बता दें, मध्य प्रदेश में विधायकों को प्रतिमाह 1.10 लाख रुपए सैलरी दी जाती है। इसमें 30 हजार रुपए बेसिक सैलरी और 80 हजार रुपए मासिक भत्ते के रूप में मिलता है। जबकि, राज्य के मुख्यमंत्री को दो लाख रुपए सैलरी के रुप में दिए जाते हैं।
इसका मतलब ये है कि जब मोहन यादव विधायक थे तो उन्हें 1.10 लाख रुपए हर महीने मिलते थे। अब जब वो मुख्यमंत्री बन गए हैं तो उन्हें हर महीने 2 लाख रुपए वेतन मिलेगा। इसके अलावा मोहन यादव को सरकारी आवास, वाहन, सुरक्षा, इत्यादि जैसी वो तमाम सुविधाएं दी जाएंगी जो एक सीएम को मिलती हैं।
आपको बता दें, मोहन यादव का नाम मध्य प्रदेश के सबसे अमीर नेताओं में सुमार है। 2018 के दौरान भी वो सबसे अमीर टॉप 3 नेताओं में दूसरे स्थान पर थे। अगर उनकी कुल संपत्ति की बात करें तो उनके और उनके परिवार के पास करीब 42 करोड़ रुपए की चल और अचल संपत्ति है।
मोहन यादव कितनी संपत्ति के मालिक हैं?
इंडिया टीवी की एक रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 5 सालों में मोहन यादव की संपत्ति में करीब 10 करोड़ की बढ़ोतरी देखने को मिली है। जबकि उनके पास 9 करोड़ की देनदारी भी है। चुनावी हलफनामे के अनुसार उनके पास 1.41 लाख रुपए कैश मौजूद हैं। जबकि उनकी पत्नी के पास 3.38 लाख रुपए कैश है।
मोहन यादव और उनकी पत्नी के अलग-अलग बैंकों में खाते हैं। उन सभी खातों में 28,68,044 रुपए मौजूद हैं। बता दें, मोहन यादव की कुल आय 19,85,200 रुपए है। जबकि उनकी पत्नी सीमा यादव की कुल आय 13,07,000 रुपए है। इसके अलावा उनके पास करीब 8 लाख रुपए के मूल्य का सोना और उनकी पत्नी के पास 15.78 लाख रुपए के मूल्य की ज्वेलरी है।
हलफनामे के अनुसार उनके पास करीब 15 करोड़ रुपए की खेती योग्य जमीन है। उनके पास उज्जैन में एक करीब 1 करोड़ रुपए का एक प्लॉट भी है। जबकि उनकी पत्नी के नाम पर 6 करोड़ रुपए के दो प्लाट हैं। इसके साथ 6 करोड़ से अधिक के घर और फ्लैट भी मोहन यादव के पास हैं।
यह देखें: Bhopal News: मध्य प्रदेश के नए सीएम मोहन यादव की शपथ ग्रहण के चलते बदलेगा भोपाल का ट्रैफिक












Click it and Unblock the Notifications