MP में सोमवार को होगा मंत्रिमंडल विस्तार, इन नामों पर लगी मुहर
Mohan Yadav सरकार लंबे वक्त के बाद आखिरकार सोमवार को मंत्रिमंडल विस्तार करने जा रही है, जहां दोपहर लगभग साढ़े 3 बजे का समय मंत्रिमंडल विस्तार के लिए तय किया गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक राजधानी दिल्ली में कई दौर की बैठक और बातचीत के बाद मंत्रियों के नाम तय कर लिए गए हैं।
सीएम मोहन यादव का सोमवार को इंदौर दौरा है, जहां सुबह वे इंदौर आने के बाद दोपहर को वापस भोपाल पहुंचेंगे और यहां नए मंत्रियों के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे. वहीं इसके बाद वे ग्वालियर के लिए रवाना होंगे.

इंदौर से भोपाल पहुंचेंगे सीएम
25 दिसंबर को सीएम मोहन यादव इंदौर दौरे पर रहेंगे, जहां इंदौर के कनकेश्वरी धाम में कार्यक्रम आयोजित होगा। इस कार्यक्रम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअली जुड़ेंगे। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के जन्मदिवस सुशासन दिवस पर इंदौर में कार्यक्रम होगा। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मजदूरों को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर जिला प्रशासन को दिशा निर्देश दिए हैं। मजदूरों को ही सीधे मिले राशि, यह सुनिश्चित करें। मजदूर संघों से बात करें। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने बैठक में अधिकारियों से प्रदेश की अन्य बंद मिलों और उनके मजदूरों को होने वाले भुगतान की लंबित जानकारी तलब की है। 4 हजार 800 श्रमिकों से जुड़े परिवारों के लगभग 25 हजार लोगों इसका लाभ मिलेगा। वहीं इंदौर से सीएम मोहन यादव राजधानी भोपाल के लिए रवाना होंगे.
इन्हें मिल सकती है जगह
मध्य प्रदेश की मोहन सरकार में जिन विधायकों के मंत्री बनने की संभावना जताई जा रही है, उनमें प्रमुख तौर पर ऐदल सिंह कंसाना, प्रद्युम्न सिंह तोमर, पन्नालाल शाक्य, भूपेंद्र सिंह, गोविंद सिंह राजपूत, हरिशंकर खटीक, ललिता यादव, धर्मेंद्र लोधी, बृजेंद्र प्रताप सिंह, दिव्यराज सिंह, रीति पाठक, मनीषा सिंह, बिसाहू लाल सिंह, संजय पाठक, अजय बिश्नोई, राकेश सिंह, संपतिया उइके, योगेश पंडाग्रे, प्रभु राम चौधरी, नारायण सिंह पवार, अरुण भीमावत, राजेश सोनकर, आशीष शर्मा, विजय शाह अर्चना चिटनिस, निर्मला भूरिया, रमेश मेंदोला, उषा ठाकुर, तुलसी सिलावट, चेतन कश्यप, हरदीप सिंह डंग के नाम शामिल हैं।
ये भी पढ़े- Indore news: एयरपोर्ट पर CM Mohan Yadav ने की अधिकारियों से बातचीत, आवश्यक निर्देश दिए












Click it and Unblock the Notifications