अवैध निर्माण पर चला मोहन सरकार का बुलडोजर, मंत्री सारंग ने अधिकारियों के दी चेतावनी

MP News: मंत्री विश्वास कैलाश सारंग अपने एक दिवसीय दौरे पर नरेला विधानसभा पहुंचे। यहां उन्होंने करोंद क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कृषि भूमि पर भू-माफियाओं द्वारा की जा रही अवैध प्लॉटिंग को लेकर नाराजगी जताई। साथ ही, अवैध कॉलोनाइज़र और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए।

मंत्री सारंग के निर्देश पर अवैध निर्माण कार्यों पर शासन द्वारा बुलडोज़र चलाने की भी कार्रवाई की गई। इस दौरान राजस्व, नगर निगम के आला अधिकारी एवं बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। इस दौरान मंत्री सारंग ने कहा कि अवैध कॉलोनियां बसाने वाले कॉलोनाइज़र्स के साथ ही मिलीभगत करने वाले अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्यवाही की जायेगी।

Vishwas Kailash Sarang

उन्होंने कहा कि कॉलोनाइजर्स बगैर लाइसेंस और रेरा एवं नगर निगम सहित अन्य निकायों की वैधानिक अनुमति के बिना ही सस्ते दामों पर कृषि भूमि एवं शासकीय भूमि में प्लॉटिंग कर बिना मूलभूत सुविधाएं दिए जनता को ठग रहे हैं। इसमें शासन और जनता दोनों का नुकसान हो रहा है, जिसे बिलकुल भी बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।

सरकारी भूमि भी कराई कब्जा मुक्त
सरकार की तरफ से मिली जानकारी के मुताबिक, करोंद क्षेत्र में हाउसिंग फॉर ऑल के अंतर्गत आरक्षित भूमि के साथ ही खेल मैदान पर भी भू-माफियाओं ने अवैध प्लॉटिंग की थी। जिसे मंत्री सारंग के निर्देश पर अधिकारियों द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए बुलडोजर चलाकर जमींदोज़ किया गया। मंत्री सारंग ने कहा कि भविष्य में इसकी पुनरावृति नहीं हो।

इसके लिए राजस्व और नगर निगम के बिल्डिंग परमिशन विभाग को संयुक्त प्लान बनाकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इतना ही नहीं, उन्होंने निरीक्षण के दौरान अवैध कॉलोनाइजर्स के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई करने को भी कहा। उन्होंने अधिकारियों को नरेला विधानसभा में हो रहे अवैध निर्माण कार्यों की रिपोर्ट बनाकर प्रस्तुत करने को भी कहा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+