पीएम मोदी स्वयंसेवक, लेकिन RSS उनके काम को नहीं करता कंट्रोल: मोहन भागवत

कांग्रेस समेत कई विपक्षी दलों का आरोप है कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) सरकार को बाहर से कंट्रोल करता है। इस पर अब खुद संघ प्रमुख मोहन भागवत का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयंसेवक रहे हैं, लेकिन संघ स्वतंत्र कार्य करने वाले किसी भी व्यक्ति या संगठन को नियंत्रित नहीं करता है। इसी तरह आरएसएस विश्व हिंदू परिषद (VHP) के काम में भी दखल नहीं देता, वो खुद स्वतंत्र संगठन है।

Mohan Bhagwat

दरअसल आरएसएस प्रमुख जबलपुर में प्रबुद्ध लोगों की गोष्ठी में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि जब संघ का नाम आता है तो लोग मोदी जी के बारे में सोचते हैं। मोदी जी हमारे 'स्वयंसेवक' हैं। इसी तरह जब कोई आरएसएस के बारे में बात करता है तो लोग विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) के बारे में भी सोचते हैं, उस संगठन में भी स्वयंसेवक हैं और उनकी सोच हमसे मिलती है। ये दोनों अपना काम कर रहे और संघ अपना स्वतंत्र काम कर रहा। हालांकि जब दोनों को जरूरत होती है, तो वो संघ का मार्गदर्शन लेते हैं।

भागवत ने आगे कहा कि आरएसएस और उसके कार्यकर्ताओं (जैसे-पीएम मोदी) में एक खास कनेक्शन है। जब भी अच्छे काम में उनको जरूरत पड़ती है, तो हम करते हैं, लेकिन उन पर प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से हमारा कोई कंट्रोल नहीं है।

हिंदू धर्म पर कही ये बात
आरएसएस प्रमुख ने कहा कि हिंदू धर्म सिर्फ एक धर्म नहीं बल्कि जीने का तरीका है। ये एक ऐसी परंपरा थी जिसे सभी पंथों, जातियों और धर्मों द्वारा पोषित किया गया था। उन्होंने लोगों से अपील की कि वो आदर्श समाज के निर्माण के लिए प्रत्यक्ष या फिर अप्रत्यक्ष रूप से संघ के साथ जुड़े। उन्होंने कहा कि भारत विविधताओं का देश है। विविधताओं को स्वीकार किया जाता है, लेकिन उसे भेदभाव का आधार नहीं बनने देना चाहिए। उन्होंने सभी से पर्यावरण और जल संरक्षण करने की भी अपील की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+