'मध्य प्रदेश के मन में मोदी हैं और मोदी के मन में मध्य प्रदेश', बोले सीएम मोहन यादव
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अद्वितीय नेतृत्व में विकसित भारत के ध्येय प्राप्ति में मध्य प्रदेश भी बढ़-चढ़ कर सहभागिता कर रहा है।
सीएम मोहन यादव ने कहा कि यह जन सैलाब दर्शाता है कि मध्य प्रदेश के मन में मोदी हैं और मोदी के मन में मध्य प्रदेश है। आज उज्जैन लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत जिला उज्जैन के तराना में बीजेपी प्रत्याशी अनिल फिरोजिया के समर्थन में आयोजित जनसभा में गणमान्य साथियों के साथ सहभागिता की।

सीएम मोहन यादव ने कहा कि जनता के इस अपार प्रेम और समर्थन के लिए बहुत-बहुत आभार प्रकट करते हैं। सीएम मोहन यादव ने कहा कि हम सभी 29 सीटों पर जीत दर्ज करने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश समेत पूरे देश में मोदी सुनामी है।
यह भी पढ़ें- मध्य प्रदेश: 'सभी 29 लोकसभा सीटों पर कमल खिलना निश्चित है', बोले सीएम मोहन यादव












Click it and Unblock the Notifications