कोरोना वायरस से बचने के लिए पॉपुलर हो रहा मोदी फेस मास्क, राहुल-कमलनाथ की भी डिमांड

भोपाल। देश में भले ही अनलॉक-1 चल रहा हो, मगर कोरोना वायरस का खतरा अभी भी टला नहीं है। लोग घरों से बाहर निकल रहे हैं। अपने काम-धंधे संभाल रहे हैं। दफ्तरों में जा रहे हैं। इस बीच कोविड-19 से बचने के लिए मास्क इस्तेमाल कर रहे हैं। वहीं, मास्क नहीं लगाने पर जुर्माने का भी डर है।

बाजार में आए नेताओं वाले मास्क

बाजार में आए नेताओं वाले मास्क

कोरोना महामारी के चलते लोगों में मास्क की डिमांग बढ़ गई है, जिसे कई कम्पनियों ने भूना लिया है। लोगों की पसंद को देखते हुए बाजार में नेताओं के चेहरे वाले मास्क उतार दिए हैं। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में इन दिनों प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, सांसद राहुल गांधी, सीएम शिवराज सिंह चौहान और पूर्व सीएम कमलनाथ के चेहरे वाले मास्क खूब बिक रहे हैं। दुकानदार की मानें तो बाजार में सबसे ज्यादा डिमांड पीएम मोदी के चेहरे वाले मास्क की है।

 पांच सौ से ज्यादा बिके मोदी फेस मास्क

पांच सौ से ज्यादा बिके मोदी फेस मास्क

मीडिया से बातचीत में भोपाल के दुकानदार कुणाल परियानी बताते हैं कि वे अब तक पीएम मोदी के फेस वाले मास्क पांच सौ से ज्यादा बेच चुके हैं। इनमें सीएम शिवराज सिंह चौहान, सांसद राहुल गांधी, पूर्व सीएम कमलनाथ के चेहरे वाले मास्क भी काफी बिक रहे हैं।

 मध्य प्रदेश में कोरोना पॉजिटिव केस 11 हजार

मध्य प्रदेश में कोरोना पॉजिटिव केस 11 हजार

बता दें कि मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस का संक्रमण थमने का नाम नहींं ले रहा है। 17 जून तक पूरे एमपी में कोरोना के पॉजिटिव केसों का आंकड़ा 11 हजार के पार चला गया। इनमें 8152 मरीज ठीक हो चुके हैं जबकि 476 की मौत हो गई और शेष विभिन्न अस्पतालों में उपचाराधीन हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+