नाबालिग लड़की को अगवा कर चार दिन तक रेप, घर के बाहर फेंक कर हुआ फरार
नाबालिग लड़की को शहाबुद्दीन नाम के शख्स ने अगवा कर लिया और चार दिन तक अलग-अलग इलाकों में उसे घुमाता रहा। उसने उन दिनों में उसके साथ रेप किया।
भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 17 वर्षीय लड़की से रेप का मामला सामने आया है। चार दिन तक लड़की से रेप करने के बाद आरोपी उसे घर के पास फेंक कर फरार हो गया।

पुलिस के मुताबिक, नाबालिग लड़की को शहाबुद्दीन नाम के शख्स ने अगवा कर लिया और चार दिन तक अलग-अलग इलाकों में उसे घुमाता रहा। उसने उन दिनों में उसके साथ रेप किया।
लड़की ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने उसके साथ रेप किया तो उसने उससे शादी करने के लिए कहा लेकिन आरोपी उसे उसके घर के पास छोड़कर फरार हो गया।
कमला नगर थाने में दर्ज शिकायत दर्ज कराते हुए लड़की की दादी ने बताया कि 26 वर्षीय आरोपी उसकी पोती को झूठी बातों में फंसाकर ले गया था।












Click it and Unblock the Notifications