50 रुपए के लिए सौतेली मां को पीट-पीट कर मार डाला
नई दिल्ली। सौतेली मां को क्या पता था कि वो अपने बच्चे की छोटी सी मांग नहीं पूरी करेगी तो इसकी सजा बेटा बतौर मौत देगा।

मामला मध्यप्रदेश स्थित उज्जैन के राघवी थानान्तर्गत खेड़ाखजुरिया स्थित गांव कानाखेड़ी का है। यहां 50 रुपए न देने पर नाबालिग बेटे ने अपनी सौतेली मां को अधजली लकड़ी से तब तक पीटा जब तक उसकी मौत नहीं हो गई।
राघवी थाना के प्रभारी रघुवंशी ने जानकारी दी कि रविवार (3 अक्टूबर) रात को पेशे से चौकीदार बालाराम और उनकी पत्नी धापूबाई सो रहे थे।
तभी उनका नाबालिग बेटा चूल्हे से अधजली लकड़ी लेकर आया और अपनी सौतेली मां धापूबाई पर कई बार वार किया।
पत्नी की आवाज सुनकर जब बालाराम ने बेटे को रोकना चाहा तो उसने उन्हें भी मारने की कोशिश की और उन्होंने भाग कर अपनी जान बचाई।
17 साल 9 माह उम्र
घर में चीख पुकार सुनकर घटना स्थल पर आए ग्रामीणों ने पुलिस को इसकी सूचना दी और उसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
स्कूली कागजातों के अनुसार लड़के उम्र 17 साल 9 महीने थी जिस कारण उसे उज्जैन स्थित बाल न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे बाल संरक्षण गृह रवाना किया गया।












Click it and Unblock the Notifications