MP News: सैनिकों का सम्मान, इंदौर से सीमा पर पहुंचा मिष्ठान, जवानों के चेहरे पर छाई मुस्कान
मध्य प्रदेश के नगरीय विकास एवं आवास और संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय द्वारा दिवाली के अवसर पर देश की सुरक्षा में तैनात सैनिकों के लिए उपहार भेजे गए हैं। ये उपहार कश्मीर के ऊधमपुर और राजस्थान के बाड़मेर में तैनात सैनिकों के लिए भेजे गए हैं। ऊधमपुर में 1,500 जबकि बाड़मेर में 3,500 पैकेट्स भेजे गए हैं।
देव से महादेव वेलफेयर सोसाइटी की भूमिका
इस पहल का संचालन देव से महादेव वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष और पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय के मार्गदर्शन में किया गया। सोसाइटी के सदस्य लक्ष्मीनारायण पानेरी और हिमांशु मालवीय ने बाड़मेर बॉर्डर पर पहुंचकर सैनिकों को मंत्री विजयवर्गीय का संदेश किया।

सोशल मीडिया पर मंत्री का संदेश
मंत्री विजयवर्गीय ने सोशल मीडिया पर साझा की गई तस्वीरों के साथ लिखा, "हमारे जिन वीर जवानों के अदम्य शौर्य से संपूर्ण राष्ट्र 'रोशन' है, उन्हें दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।" उन्होंने इस उपहार के माध्यम से सैनिकों के प्रति कृतज्ञता और सम्मान व्यक्त किया।

सैनिकों की खुशी
मंत्री ने बताया कि यह देखकर प्रसन्नता हुई कि बाड़मेर सीमा पर जवानों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं। यह उपहार दिवाली की खुशियों को सीमाओं तक पहुंचाने और सैनिकों के साहस को नमन करने का प्रयास है।

आकाश विजयवर्गीय का योगदान
सैनिकों के लिए इंदौर से भेजे गए उपहारों में इंदौरी नमकीन और मिठाई शामिल हैं। पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय ने इस पहल का नेतृत्व करते हुए कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर वर्ष सैनिकों के साथ दिवाली मनाते हैं। उनकी प्रेरणा से हमने यह उपहार भेजने की पहल की है।"












Click it and Unblock the Notifications