MP News: मोहन सरकार का एक साल पूरा, ग्रामीणों को मिलेगा तोहफा, पंचायत मंत्री ने बताई योजना

मध्यप्रदेश के इंदौर स्थित जावरा कम्पाउण्ड स्थित भाजपा कार्यालय पर मध्यप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व वाली सरकार का एक साल पूर्ण होने पर पंचायत एवं ग्रामीण विकास, श्रम मंत्री प्रहलाद पटेल ने पत्रकार-वार्ता को संबोधित किया।

कैबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल ने कहा कि, अत्यंत हर्ष एवं गौरव का विषय है कि मध्यप्रदेश में 13 दिसंबर 2023 को डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में गठित भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने सफल एवं सार्थक एक वर्ष पूर्ण कर लिया है।

Indore

2023 के विधानासभा चुनावों में मध्यरप्रदेश के प्रचण्डह एवं ऐतिहासिक जनआशीर्वाद से हमें यह राष्ट्र वादी सरकार प्राप्त हुई थी। एमपी के मन में मोदी और मोदी के मन में एमपी का नारा चरित्रतार्थ हुआ था। सरकार का यह प्रथम वर्ष मध्य प्रदेश में सुशासन, विकास और विरासत के संवर्धन के लिए समर्पित रहा है। हमारी सरकार ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मंत्र ''सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास' के साथ गौरवशाली सम्पन्न एवं विकसित मध्यप्रदेश की संकल्पना को साकार करने का ईमानदार प्रयास किया है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने एक वर्ष के कार्यकाल में प्रदेश की उन्नति के लिये किसान, गरीब, महिला और युवाओं के लिये सफलता के द्वार खोल दिये हैं, इससे इन वर्गों के जीवन में अभूतपूर्व परिवर्तन आया है।
हर्ष का विषय है कि, स्वयं प्रधानमंत्री मोदी आगामी 25 दिसम्बर को छतरपुर में केन-बेतवा लिंक राष्ट्रीय परियोजना का शिलान्यास करने आ रहे हैं। साथ ही फरवरी-2025 में भोपाल में होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में भी प्रधानमंत्री मोदी पधारेंगे।

प्रदेश में 11 दिसम्बर से मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान और राज्य सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर जनकल्याण पर्व शुरू किया गया है।
मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान में शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से वंचित नागरिकों को लाभान्वित किया जायेगा, और जन समस्याओं का मौके पर शिविर लगाकर निराकरण किया जायेगा। इसमें केन्द्र और राज्य सरकार की शत-प्रतिशत सैचुरेशन वाली चिन्हित-34 हितग्राही मूलक योजनाओं में और 11 लक्ष्य आधारित योजनाओं के साथ विभिन्न विभागों से संबंधित 63 सेवाओं का शिविर लगाकर आमजन को लाभ दिया जाएगा।

जन-कल्याण पर्व में विभिन्न विभागों की गतिविधियां, विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि-पूजन के साथ जन-कल्याण के कार्य प्रमुखता से किये जायेंगे। इन कार्यक्रमों में आमजन की सहभागिता भी सुनिश्चित की जाएगी।

मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व वाली सरकार ने एक वर्ष में हर क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए है चाहे गरीब कल्याण के लिए इंदौर के हुकुमचंद मिल के 4 हजार 800 श्रमिक परिवारों की लंबित राशि 224 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया, या संबल 2.0 के अंतर्गत 1 करोड़ 73 लाख से अधिक श्रमिकों का पंजीयन।

40 हजार से अधिक श्रमिक परिवारों को 895 करोड़ रुपये से अधिक की अनुग्रह राशि का अंतरण एवं सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं में प्रतिमाह 55 लाख हितग्राहियों को 3 हजार करोड़ रुपये से अधिक राशि का अंतरण या महिला सशक्तिकरण जिसके अंतर्गत शासकीय सेवाओं में महिलाओं को अब 35 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा, लाड़ली बहना योजना में 1.29 करोड़ बहनों को जनवरी 2024 से अब तक 19 हजार 212 करोड़ रुपये से अधिक की राशि का अंतरण किया गया। रक्षाबंधन पर बहनों को 250-250 रूपये अतिरिक्त राशि नेग के रूप में दी गई। प्रदेश की लगभग 26 लाख लाड़ली बहनों को 450 रुपये में गैस सिलेंडर की रीफिलिंग के लिए वर्ष 2024 में 715 करोड़ रुपये से अधिक की राशि का अंतरण किया गया,एक लाख से अधिक दीदीयां लखपति बनी हैं।

ये भी पढ़े- MP में सर्द हवाओं का कहर, किसान कैसे रखें फसलों का ध्यान, जानिए

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+