Sheopur: केंद्रीय मंत्री सिंधिया और तोमर ने कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र, कहा- 90 दिन BJP के लिए काम करें

MP BJP News: नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि श्योपुर का नाम आज देश और दुनिया में लिया जाता है, क्योंकि यहां पर प्रधानमंत्री मोदी जी ने चीता परियोजना का शुभारंभ कर ग्वालियर-चंबल ही नहीं प्रदेश के लिए बड़ी सौगात दी थी। पिछली बार आपकी एक गलती से श्योपुर में विपक्षी पार्टी का विधायक बन गया, जिसने आपकी बिलकुल भी चिंता नहीं की। हमेशा आपको अपमानित करने का काम किया। अब ऐसे नेताओं को जवाब देने का समय आ गया है।

बुधवार को केन्द्रीय मंत्री व चुनाव प्रबंधन समिति के प्रदेश संयोजक नरेन्द्र सिंह तोमर ने श्योपुर में चुनाव कार्यालय का शुभारंभ करते हुए कही। इस मौके पर केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि सिर उठाकर चलना है तो श्योपुर में कमल खिलाना होगा और भाजपा को जिताना होगा। हम सभी को मिलकर 90 दिन सिर्फ पार्टी के लिए समर्पित होकर काम करना होगा।

Minister Shranendra Singh Tomar, Jyotiraditya Scindia inaugurated the election office in Sheopur

गरीब कल्याण रिपोर्ट कॉर्ड लेकर जनता के बीच जाएं

केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि मैं पिछले 40 वर्षों से श्योपुर आ रहा हूं। तब ग्वालियर से यहां तक आने जाने के लिए सिर्फ एक ही बस हुआ करती थी। नेरोगेज ट्रेन यात्रा का प्रमुख साधन हुआ करती थी। लेकिन आज श्योपुर का चहुंमुखी विकास हो रहा है। बीजेपी द्वारा करीब कल्याण को लेकर जारी किए गए रिपोर्ट कार्ड को जनता तक पहुंचाने का काम हमें करना है। चुनावी साल है, ऐसे में विपक्षी पार्टियां नकारात्मक बातें फैलाएंगी, इन्हें जवाब देने के लिए हमें रिपोर्ट कार्ड के साथ जनता के बीच जाना होगा। तोमर ने इस अवसर पर बड़ी संख्या में उपस्थित कार्यकताओं का आभार व्यक्त किया।

Minister Narendra Singh Tomar, Jyotiraditya Scindia inaugurated election office in Sheopur

डबन इंजन की सरकार में क्षेत्र का हुआ चहुंमुखी विकासः ज्योतिरादित्य सिंधिया

इस मौके पर केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि क्षेत्र के विकास और प्रगति के लिए माधव महाराज ने ग्वालियर से रेल लाइन डलवाई और डेम बनवाया। अब भाजपा सरकार उनके कार्यों को आगे बढ़ा रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में भाजपा की सरकार क्षेत्र में नए कॉलेज, डेम का निर्माण और सड़कों का जाल बिछाकर चहुंओर विकास करवा रही है। क्षेत्र में विकास के लिए केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर सतत् प्रयासरत रहे हैं। उनके कार्यकाल में हर क्षेत्र में विकास हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+