केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने गुना- शिवपुरी को दी बड़ी सौगात, दोनों जिलों में बनेंगे हवाईअड्डे
गुना-शिवपुरी जिला के क्षेत्रवासियों को आज एक बड़ी सौगात मिली है। जिस सौगात की कल्पना क्षेत्रवासियों ने नहीं की थी, वह सपना आज केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पूरा किया है। नागर विमानन मंत्रालय द्वारा सूचित किया गया है की जल्दी ही गुना जिला और शिवपुरी जिला में नवीन हवाईअड्डे बनाए जाएंगे।
बता दें कि शिवपुरी हवाईअड्डे का निर्माण रुपये 45 करोड़ की लागत से विमानन मंत्रालय द्वारा उड़ान योजना के अंतर्गत करवाया जाएगा और यहां से सबसे पहले भोपाल के लिए हवाई सेवाओं की शुरुआत की जाएगी। इसी के साथ गुना हवाईअड्डे का निर्माण भी रुपये 45 करोड़ की लागत से विमानन मंत्रालय द्वारा उड़ान योजना के अंतर्गत करवाया जाएगा।

इस बड़ी सौगात का श्रेय केंद्रीय मंत्री सिंधिया को जाता है जिन्होंने अपनी मेहनत से क्षेत्रीय विकास और कनेक्टिविटी
के लिए सदैव कार्य किया है। ग्वालियर और जबलपुर में भी उन्होंने नवीन हवाईअड्डों का निर्माण किया है जिसका 10 मार्च को उद्घाटन किया जाएगा।
बता दे इससे पहले सिंधिया गुना शिवपुरी में ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को 30,000 से 1.4 लाख तक की राशि प्रत्येक किसान को राहत राशि बांटने पहुंचे थे। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया आज उस समय पहुंचे हैं, जब उनकी माताजी माधवीराजे सिंधिया दिल्ली के एम्स हॉस्पिटल में वेंटिलेटर पर हैं।












Click it and Unblock the Notifications