MP News: शाजापुर में जान बचाकर भागे खनिज अधिकारी, अवैध खनन रोकने पर ग्रामीणों ने किया पथराव

Shajapur News: शाजापुर में अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची खनिज विभाग की टीम पर ग्रामीणों ने पथराव किया। इस हमले में कुछ गाड़ियों के कांच भी टूट गए। अफसरों को अपनी जान बचाने के लिए भागना पड़ा। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। मौके पर पुलिस बल भेजा गया है।

यह घटना गुरुवार को दोपहर करीब एक बजे का है। इसका स्थान कालापीपल तहसील के मोहम्मदपुर मछनई गांव है। खनिज विभाग को शिकायत मिली थी कि यहां कंजर समुदाय के लोग पार्वती नदी में अवैध खनन कर रहे हैं। इसके बाद खनिज उत्खनन का ठेका लेने वाली निजी कंपनी की टीम यहां पहुंची थी, जिसके विरोध में ग्रामीणों ने उत्तेजित होकर पथराव किया।

Mineral officials run away to save their lives in Shajapur stone pelted on stopping illegal mining

शाजापुर जिले के खनिज अधिकारी आरिफ खान, पुलिस लाइन से अतिरिक्त रिजर्व फोर्स के साथ अवैध उत्खनन की सूचना पर पोकलेन मशीन जब्त करने के लिए मोहम्मदपुर मछनई के पास नदी क्षेत्र में पहुंचे थे। लेकिन जैसे ही अफसरों ने कार्रवाई शुरू की, ग्रामीणों ने उन पर पथराव शुरू कर दिया। उनका दावा था कि ठेकेदार के गुंडे लेकर अफसर बंद पड़ी पोकलेन मशीन को जबरन जब्त करने आए हैं।

इस घटना के वीडियो में ग्रामीण अपना विरोध प्रकट करते हुए दिखाई देते हैं। दोनों ओर से हुई पत्थरबाजी में पांच ग्रामीण घायल हो गए हैं। एक युवक को आंख के ऊपर गंभीर चोट आई है।

घायल ग्रामीण दीपक मनोरिया ने बताया कि उन्होंने अपने खेत की जमीन को समतल करने के लिए पोकलेन मशीन को लाया था। इसके बाद खेत के किनारे लगे कुछ पेड़ों को उखाड़ने की जरूरत थी। मशीन खेत पर थी जब गुरुवार को करीब 12 बजे कुछ युवक चार पहिया वाहनों में हाथों में डंडे, बंदूक और बेसबॉल के बल्ले लेकर उतरे।

उन्होंने खनिज विभाग का दावा करते हुए नदी की ओर गए, लेकिन नदी में कुछ नहीं मिला, इसके बाद वे खेत पर मशीन के पास गए। वहां उन्होंने कहा कि वे अवैध उत्खनन कर रहे हैं और मशीन को जब्त करेंगे। जब ग्रामीण विरोध करने लगे, तो उन्होंने डंडों से हमला किया। मेरे सिर से खून बहते और हवाई फायर की आवाज सुनकर लोग जमा हो गए। इसके बाद यह लोग भाग गए।

पथराव की सूचना पर शुजालपुर प्रभारी एसडीएम सत्येंद्र कुमार सिंह, एसडीओपी पिंटू कुमार बघेल, काला पीपल पुलिस थाना प्रभारी जितेंद्र वर्मा सहित अमला और अतिरिक्त पुलिस बल गांव के लिए भेजे गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+