कांग्रेस ने जनजातियों को दिया धोखा और भाजपा सरकार ने दिए पक्के आवास: सांसद छतर सिंह दरबार

Dhar BJP News: धार सांसद छतरसिंह दरबार ने कहा कि कांग्रेस देश में सबसे अधिक सत्ता में रही लेकिन कांग्रेस ने जन जातीय समाज और उनके महापुरुषों का सम्मान नहीं किया। कांग्रेस ने जनजातीय समाज को हमेशा वोट बैंक मानकर उनके साथ भेदभाव किया। पेसा एक्ट को लेकर भी कांग्रेस ने जनजातीय समाज को भ्रमित किया और इसे वर्षों तक लागू नहीं होने दिया। लेकिन भाजपा की सरकार ने पेसा एक्ट लागू कर सम्पूर्ण जनजातीय समाज के विकास के मार्ग खोलें। भाजपा की सरकार ने न सिर्फ जनजातीय महापुरुषों का सम्मान किया बल्कि उनकी स्मृतियों को चिर स्थाई बनाने के लिए लगातार काम किया।

खंडवा से प्रारंभ हुई जन आशीर्वाद यात्रा को आदिवासी अंचल में जनता का जोरदार समर्थन मिल रहा है। जन आशीर्वाद यात्रा ने बुधवार को धार जिले की मनावर विधानसभा क्षेत्र में प्रवेश किया। यात्रा के ग्राम गणपुर पहुंचने पर पूर्व मंत्री रंजना बघेल, सांसद छतर सिंह दरबार, जिला अध्यक्ष मनोज सोमानी, मनावर के पार्टी प्रत्याशी जयदीप पटेल, मुकाम सिंह किराड़े ने अगवानी की।

meeting of Manawar and Gandhwani, MP Chhatar Singh Darbar said that Congress betrayed the tribes

प्रदेश के विकास के लिए भाजपा को अपना आशीर्वाद दें- दत्तीगांव

2003 से पहले मध्यप्रदेश में सड़कों के नाम पर गड्ढे थे, बिजली के नाम पर अंधकार था। हमें गर्व है कहने में कि आज दिल्ली की मेट्रो मध्य प्रदेश की बिजली से चल रही है। कांग्रेस की सरकार में अस्पतालों में बिस्तर नहीं, दवा नहीं और डॉक्टर तक नहीं होते थे। कांग्रेस ने दशकों तक देश पर राज किया, लेकिन महिलाओं को जहरीले धुंए से मुक्ति नहीं दिला पाई और अब 500 रुपये में गैस सिलेंडर देने का पाखंड कर रहे हैं कांग्रेसी। कांग्रेस के जमाने में देश में सबसे ज्यादा मातृ-शिशु दर मध्य प्रदेश की थी, लेकिन भाजपा सरकार ने लाड़ली लक्ष्मी, कन्यादान और लाड़ली बहना योजना से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया है। आज जन आशीर्वाद यात्रा के माध्यम से याचक के रूप में आपसे आशीर्वाद लेने आए हैं, इसलिए प्रदेश के विकास के लिए भाजपा को अपना आशीर्वाद दें।

meeting of Manawar and Gandhwani, MP Chhatar Singh Darbar said that Congress betrayed the tribes

भाजपा की डबल इंजन सरकार में मध्य प्रदेश ने विकास के कीर्तिमान स्थापित किए- सखलेचा

मनावर की मंडी परिसर में जन आशीर्वाद यात्रा को संबोधित करते हुए प्रदेश सरकार के मंत्री श्री ओमप्रकाश सखलेचा ने संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार में मध्य प्रदेश ने विकास के कीर्तिमान स्थापित किए हैं। पीएम मोदी के नेतृत्व में देश आत्मनिर्भरता की ओर तेजी से आगे बढ़ रहा है, इसलिए देश और प्रदेश में भाजपा की सरकार जरूरी है। उन्होंने कहा कि किसान की तरक्की ही वास्तव में हर गांव की तरक्की है, इसी विचार के साथ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में प्रदेश भाजपा सरकार कृषि क्षेत्र में विकास को बढ़ावा दे रही है। कांग्रेस की सरकार में जहां प्रदेश में 7 लाख हेक्टेयर सिंचाई होती थी तो वहीं अब लगभग 50 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई हो रही है। मध्य प्रदेश में विकास के काम निरंतर जारी रहें, इसलिए आपसे आशीर्वाद लेने आए हैं।

धार सांसद छतरसिंह दरबार ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरी दुनिया में भारत का डंका बजाया है। मध्य प्रदेश में भी सीएम शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में भाजपा सरकार हर वर्ग के कल्याण के लिए काम कर रही है। भाजपा सरकार में हुए विकास के कार्यों के आधार पर जन आशीर्वाद यात्रा के माध्यम से हम जनता का आशीर्वाद लेने आए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने जनजातियों को धोखा देने का काम किया जबकि भाजपा सरकार ने गरीब और जनजातीय बंधुओ के लिए पक्के आवास बना रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+