संकट में सागर महापौर: पदभार से पहले कोर्ट में पेशी, कांग्रेस प्रत्याशी की याचिका पर नोटिस जारी
सागर, 6 अगस्त। नगर निगम की नवनिर्वाचित महापौर भाजपा की संगीता सुशील तिवारी की शपथ लेने से पहले कांग्रेस की महापौर प्रत्याशी निधि सुनील जैन की चुनाव याचिका पर शुक्रवार को जिला न्यायालय में सुनवाई हुई। कोर्ट ने महापौर पद की सभी आठ प्रत्याशियों एवं कलेक्टर दीपक आर्य के लिए शनिवार को सुबह 11 बजे कोर्ट में पेश होने के नोटिस जारी किए हैं। वहीं दूसरी ओर महापौर संगीता तिवारी व नगर निगम के नवनिर्वाचित पार्षदों के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां लगभग पूरी हो गई है, जिसमें कई जनप्रतिनिधि शामिल होंगे।

जिला न्यायालय में जिला न्यायाधीश सुनील कुमार की कोर्ट में कांग्रेस प्रत्याशी की याचिका पर उनके अधिवक्ता ओमशंकर मिश्रा व दीपक तिवारी ने पक्ष रखा। मामले की सुनवाई करने के बाद कोर्ट ने शपथ ग्रहण पर रोक लगाने संबंधी कोई आदेश नहीं दिए, लेकिन विशेष मचकूली ने कलेक्टर सहित महापौर पद के सभी 8 प्रत्याशियों के लिए सुबह 11 बजे कोर्ट में उपस्थित होने के नोटिस दिए हैं।
इस मामले में आगामी कार्रवाई के संबंध में शनिवार को कोर्ट निर्देश जारी करेगा। उल्लेखनीय है कि मतदान के पूर्व शहर के हितग्राहियों के खाते में प्रधानमंत्री आवास योजना की किश्त के रूप में एक-एक लाख रुपये डाले गए थे तो वहीं कुछ जगह राशन वितरित किया गया था। इसलिए कांग्रेस प्रत्याशी ने कोर्ट की शरण लेकर महापौर की शपथ रुकवाने की याचिका दायर की है।












Click it and Unblock the Notifications