Chhindwara News: भीषण आग की लपटों में घिरा घर, 5 लोग बुरी तरह झुलसे
छिंदवाड़ा, 02 सितंबर: एमपी के छिंदवाड़ा में एक घर में बड़ा अग्निकांड हो गया। अचानक हुए इस हादसे में घर में मौजूद 5 लोग आग की लपटों में बुरी तरह झुलस गए। जिसमें गंभीर दो लोगों को नागपुर रेफर किया गया है।
आग लगने का सही कारण अभी तक पता नहीं लग सका। प्रशासन मामले की जांच में जुटा है। घटना के दौरान हादसे वाले घर से कुछ धमाके की आवाज भी लोगों ने सुनी।
Recommended Video

छिंदवाड़ा के उमरेठ थाना क्षेत्र में एक मकान में भीषण आग लगने के कारण एक ही परिवार के 5 सदस्य झुलस गए, यह आग कैसी लगी अभी तक इस बात का खुलासा नहीं हो पाया। हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही। दरअसल मकान से आ रहे शोर और धमाके से आसपास के लोग पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आग से झुलसे लोगों को उपचार के लिए छिंदवाड़ा के निजी अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने उपचार के बाद गंभीर रूप से झुलसे दो लोगों को नागपुर रेफर कर दिया गया।तो वही तीन लोगों का उपचार जिला अस्पताल पर चल रहा है।

घायल बयान देने की स्थिति में नहीं
उमरेठ में नेहरू चौक निवासी सुभाष साहू के मकान में देर रात यह हादसा होना बताया जा रहा है। घटना के वक्त परिवार के सदस्य सभी सो रहे थे। शोर और धमाके की आवाज सुनकर आसपास में रहने वाले लोग पहुंचे और पुलिस की मदद से घायल सुभाष साहू और उनकी पत्नी सहित तीन बच्चों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। नायब तहसीलदार सुनयना ब्रहम्में बताया कि घटना की जांच की जा रही है। फिलहाल हादसे का शिकार लोग बयान देने की स्थिति में नहीं है। पूछताछ के बाद ही घटना की सही वजह पता चल सकेंगी। पुलिस भी इस मामले में तफ्तीश कर रही है कि घर से हुआ धमाका किसी विस्फोटक का था या फिर गैस सिलेंडर फटा।
ये भी पढ़े-Jabalpur News: अस्पताल अग्निकांड मामला, हाईकोर्ट में हाईलेवल कमेटी की जांच रिपोर्ट पेश












Click it and Unblock the Notifications