Indore News: पुलिस और युवा कांग्रेसियों के बीच झड़प, मशाल यात्रा निकालने से रोका

मध्य प्रदेश में लगातार बढ़ रहे महिला अपराध के विरोध में कांग्रेस प्रदेश भर में बेटी बचाओ अभियान चला रही है। सियासत के गढ़ इंदौर में युवा कांग्रेस की ओर से बेटी बचाओ अभियान के तहत मशाल रैली निकाली गई, जिसमें युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मितेंद्र दर्शन सिंह शामिल हुए।

यहां यात्रा निकलने से पहले ही पुलिस ने युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मितेंद्र सिंह समेत तमाम कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया।

Indore

मशाल यात्रा के दौरान युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मितेंद्र दर्शन सिंह ने इंदौर में अपना दम दिखाते हुए प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ बढ़ रहे अपराधों को लेकर आवाज बुलंद की, और प्रदेश सरकार पर कई आरोप लगाए हैं। इतना ही नहीं मशाल रैली के दौरान मितेंद्र दर्शन सिंह गिरफ्तारी देने से भी नहीं चुके, जहां उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ अपनी गिरफ्तारी दी। इस दौरान यात्रा में शहर अध्यक्ष रमीज खान समेत बड़ी संख्या में युवा कांग्रेसी नजर आ रहे थे।

युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मितेंद्र दर्शन सिंह ने प्रदेश सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए, जमकर निशाना साधा है। बहरहाल, युवा कांग्रेस के बेटी बचाओ अभियान का कितना असर आने वाले दिनों में मध्य प्रदेश की सुरक्षा व्यवस्था पर दिखाई देता है। ये आने वाला वक्त बताएगा।

इंदौर शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यवाहक अध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव,संभागीय प्रवक्ता सन्नी राजपाल,विवेक खंडेलवाल,गिरीश जोशी ने बताया कि, युवक कांग्रेस द्वारा विभिन्न समस्याओं को लेकर आंदोलन किया जा रहा था, जहां युवक कांग्रेसियों ने गिरफ्तारी दी। वहीं भाजपा के इशारे पर पुलिस प्रशासन द्वारा गांधी भवन कांग्रेस कार्यालय को बंद कराने के लिए आए, जहां देवेंद्र सिंह यादव, सन्नी राजपाल, विवेक खंडेलवाल, गिरीश जोशी की तीखी बहस हुई। इसके बाद वे चले गये, और इसके बाद पुलिस प्रशासन ने द्वेषपूर्ण भावना रखते हुए गांधी भवन कांग्रेस कार्यालय की लाइट तक कटवा दी, जबकि गांधी भवन कांग्रेस कार्यालय का स्थाई मंत्री द्वारकाप्रसाद चौबे ने पूरा बिल भरा हुआ है। नेताओं ने कहा कि, यह भाजपा की साजिश है और इस तरीके की तानाशाही कांग्रेस पार्टी बर्दाश्त नहीं करेंगी।

ये भी पढ़े- 'मेरा पवित्र भाव...', गरबा में गौमूत्र के आचमन पर अब क्या बोले BJP नेता चिंटू वर्मा, जानिए

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+