48 हजार के लालच में गर्भवती महिलाओं ने रचाई शादी, एक दुल्हन तो साथ में 6 माह की बेटी भी लाई
दतिया। सरकारी राशि के लालच में लोग किसी भी हद तक चले जाते हैं। इस बात का ताजा उदाहरण है मध्य प्रदेश के दतिया में नगर पालिका की ओर से मंगलवार को आयोजित मुख्यमंत्री कन्यादान और निकाह योजना के तहत सामूहिक विवाह सम्मेलन।

दैनिक भास्कर की रिपोर्ट की मानें तो दतिया के इस सामूहिक विवाह सम्मेलन में सरकारी राशि हड़पने के लालच में न शादीशुदा महिलाओं की दुबारा शादी करवाई दी गई बल्कि एक दुल्हन तो अपने साथ छह माह की बेटी भी लेकर आई थी। इसके अलावा कई दुल्हनों के गर्भवती होने की बात भी सामने आई है।
226 जोड़ों की हुई शादी
मुख्यमंत्री कन्यादान और निकाह योजना के तहत हुए सामूहिक विवाह सम्मेलन में 226 जोड़ी की शादी करवाई गई। कई दुल्हन ऐसी थीं, जो पहले से शादीशुदा थी। उनके पहले से ही मांग भरी हुई थी। फिर भी सम्मेलन में उनके वरमाला डलवाई गई। एक फिर से शादी के बंधन में बंधवाया गया।

बचते नजर आए जिम्मेदार
सामूहिक विवाह में फर्जीवाड़े के ये सबूत नजर आने पर जब जिम्मेदार अफसरों, वार्ड पार्षदों से बात की गई तो हर किसी कुछ बोलने से बचता नजर आया। बता दें कि योजना के तहत शादी करवाने वाली महिलाओं को 48 हजार की सरकारी राशि का लालच दिया गया था।

दुबारा शादी के उदाहरण
-माधवी साहू: यह वार्ड दो की रहने वाली है। फरवरी में दिनारा निवासी पंकज साहू के साथ इसकी शादी हुई थी। मंगलवार को फिर शादी हुई।
-धनवंती : सात मई को ग्वालियर के राहुल के शादी करने वाली धनवंती उनाव रोड की रहने वाली है। सामूहिक विवाह सम्मेलन में दुबारा शादी करवाने करने वालों में यह भी शामिल।
-रीना: भांडेर रोड स्थित वार्ड 31 की रीना का पांच जून को दबरा के आनंद से विवाह हुआ था और अब फिर वरमाला डाली।
-मनीषा: दस फरवरी को अंकित विश्वकर्मा के साथ विवाह बंधन में बंधने वाली मनीषा गाड़ीखाना के पास की है।
- छह माह के बच्चे को लेकर सम्मेलन में पहुंची एक महिला आनंद टॉकीज निवासी है।
पालिकाध्यक्ष बोले-करवाएंगे कार्रवाई
सामूहिक विवाह सम्मेलन में दुबारा शादी के मामलों पर दतिया नगर पालिका अध्यक्ष सुभाष अग्रवाल ने कहा कि सम्मेलन के दौरान मंच से घोषणा करवाई थी कि कोई पहले से शादीशुदा जोड़ा तो नहीं है। अगर ऐसा है तो वह हिस्सा नहीं लें। फिर भी किसी ने रुपयों के लालच में दुबारा शादी की है, उनके मामलों में वार्ड प्रभारियों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications