मंदसौर पालिकाध्यक्ष मर्डर : बुलेट पर सवार होकर आया BJP नेता, चेयरमैन को नमस्कार कर सिर में मारी गोली
Mandsaur News, मंदसौर। मध्यप्रदेश के मंदसौर नगर पालिका अध्यक्ष व भाजपा के दिग्गज नेता प्रहलाद बंधवार की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। वारदात को गुरुवार शाम करीब सात बजे बीपीएल चौराहे पर जिला सहकारी बैंक के सामने अंजाम दिया गया है।

हत्या का आरोप उनके करीबी रहे मनीष बैरागी नाम के शख्स पर लगाया गया है, जो कथित तौर पर भाजपा नेता भी है। घटना के विरोध में दूसरे दिन शुक्रवार को पूरा मंदसौर जिला बंद रहने के साथ ही कड़ी पुलिस सुरक्षा के बीच पालिकाध्यक्ष की शवयात्रा निकाली गई।

बाइक छोड़कर भागा Mandsaur Chairman murder accused
जगदीश बंधवार ने बताया कि उनके भाई नगर पालिका अध्यक्ष प्रहलाद बंदवार शाम करीब 7 बजे जिला सहकारी बैंक के बाहर खड़े थे। इसी दौरान हमलावर वहां पहुंचा और उसने से नमस्ते किया। बातों ही बातों में दोनों के बीच मामूली कहासुनी हुई। इसी दौरान आरोपी ने उनके सिर में गोली मार दी। इसके बाद वह अपनी बुलेट पर सवार होकर भागना चाहा, मगर बाइक स्टार्ट नहीं हुई तो उसे मौके पर ही छोड़ गया। बाइक के आधार पर ही आरोपी की पहचान की गई है।

Prahlad Bandwar ने मौके पर ही तोड़ दिया दम
आरोपी ने Mandsaur पालिकाध्यक्ष को बेहद करीब से गोली मारी थी, जिससे मौके पर उनका काफी खून बहा। देखते ही देखते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पालिकाध्यक्ष को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पालिकाध्यक्ष बंधवार के आवास और अस्पताल में उनके समर्थक बड़ी संख्या में एकत्रित हो गए थे, जिन्हें हटाने के लिए पुलिस को खासी मशक्कत करनी पड़ी।

आस-पास के जिलों में भी नाकाबंदी
हत्या की सूचना पर पुलिस ने मंदसौर समेत आस-पास के जिलों में कड़ी नाकाबंदी करवाई। साथ ही सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाले, मगर अभी तक आरोपी का कोई सुराग नहीं लगा है। पुलिस ने कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है।

मंदसौर पालिकाध्यक्ष प्रहलाद बंधवार की हत्या का आंखों देखा हाल...
प्रत्यक्षदर्शी लोकेंद्र ने बताया कि गुरुवार शाम को उन्होंने जो खौफनाक मंजर देखा है, उसे वे जिंदगीभर नहीं भूल पाएंगे। शाम को करीब सवा सात बजे मंदसौर के नई आबादी इलाके में स्थित जिला सहकारी बैंक के सामने स्थित चाय की दुकान के सामने जब प्रहलाद बंधवार बाइक पर सवार होकर आए थे। उसी समय एक बदमाश भी बाइक पर सवार होकर आया और आते ही उसने बंधवार के सिर में गोली मार दी। थोड़ी देर बाद बंधवार ने दम तोड़ दिया।

बेटे की रिपोर्ट पर मामला दर्ज
मंदसौर सिटी कोतवाल एसएल बोरासी ने बताया कि मौके से बुलेट को जब्त कर लिया गया है। प्रहलाद बंधवार के बेटे की रिपोर्ट पर मनीष बैरागी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। घटना के बाद से मनीष फरार चल रहा है।
यह हो सकती है हत्या की वजह
सीएसपी राकेश मोहन के अनुसार आरोपी मनीष बैरागी शासकीय जमीन को नगरपालिका से अपने नाम करवाना चाहता था। जमीन नाम नहीं होने के कारण वह पालिकाध्यक्ष बंधवार से नाराज चल रहा था। उसी नाराजगी के चलते उसने वारदात को अंजाम दिया होगा। मामले की वास्तविकता तो विस्तृत जांच के बाद ही चल सकेगा।












Click it and Unblock the Notifications