Maihar News: जल्द ही डॉक्टर बनकर लौटने वाली थी मैहर की एमबीबीएस छात्रा, रूस में दर्दनाक मौत

Maihar News: मध्य प्रदेश के मैहर की रहने वाली MBBS की छात्रा सृष्टि शर्मा का रूस (रसिया) में सड़क हादसे में मौत हो गई। खबर परिजनों को मिली, जिसके बाद से उनका रो-रोकर बुरा हाल है।मौत के बाद परिजन ने अंतिम दर्शन के लिए शव भारत मंगाने की मांग की है। जिसको लेकर मध्य प्रदेश शासन के गृह विभाग ने भारत सरकार को पत्र लिखकर प्रयास शुरू किया है।

परिजनों के अनुसार घटना शुक्रवार दोपहर की है। वह कार से अपने 6 और दोस्तों के साथ टूर पर जा रही थी। रास्ते में कार का पहिया निकलने से हादसा हो गया। कार का गेट खुलते ही छात्रा सड़क पर गिरी और दूर तक घिसटते चली गई। सिर पर गंभीर चोट लगने से उसकी वहीं मौत हो गई। बताया जा रहा है कि उसने सीट बेल्ट नहीं पहना था। कार में सवार ड्राइवर और अन्य छात्रों को चोट नहीं आई है।

MBBS student Shrishti Sharma Russia

मृतक 22 वर्षीय छात्रा सृष्टि शर्मा के पिता डॉक्टर रामकुमार शर्मा मैहर के पुरानी बस्ती में रहते हैं। सृष्टि रशिया की उफा की बश्किर यूनिवर्सिटी से MBBS की पढ़ाई कर रही थी। वह थर्ड ईयर की छात्रा थी। पहले सृष्टि की जूनियर जोया ने फोन पर अपने पिता कलीम को घटना की सूचना दी है।

कलीम ने सृष्टि के घर जाकर उसके पिता रामकुमार और माता ममता शर्मा को इस बारे में बताया है। बेटी की मौत की खबर सुनकर माता-पिता बेसुध हो गए। कलीम और अन्य पड़ोसियों ने उन्हें संभाला।

सृष्टि अपने माता-पिता की इकलौती बेटी थी। पिता मैहर में वर्षों से अपना क्लिनिक संचालित कर लोगों का इलाज करते आ रहे हैं। सृष्टि का सपना डॉक्टर बनने का था। वह मेडिकल की पढ़ाई कर मैहर में अपने पिता का क्लिनिक चलाना चाहती थी। इसी साल उसकी पढ़ाई पूरी होने वाली थी।

रूस में अध्ययनरत कुमारी सृष्टि शर्मा के पार्थिव शरीर को भारत लाने के लिए राज्य सरकार ने शुरू किए प्रयास,,,भारत सरकार को लिखा पत्र

मध्यप्रदेश शासन के गृह विभाग ने भारत सरकार के विदेश मंत्रालय से अनुरोध किया है कि रूस में एक सड़क दुर्घटना में मृत कुमारी सृष्टि शर्मा पुत्री डॉ. राम कुमार शर्मा निवासी मैहर, मध्यप्रदेश के पार्थिव शरीर को भारत लाने में आवश्यक सहायता प्रदान की जाए।

मध्यप्रदेश शासन इस दुखद घटना में परिवार को हरसंभव सहायता प्रदान करने के लिए तत्पर है और कुमारी सृष्टि शर्मा के पार्थिव शरीर को शीघ्र और सुरक्षित रूप से उनके गृह नगर मैहर, मध्यप्रदेश लाने की पूरी कोशिश की जा रही है।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा हर संभव प्रयास करेंगे
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा, इस दु:खद घटना में परिवार को हरसंभव सहायता प्रदान करने के लिए राज्य सरकार तत्पर है और कुमारी सृष्टि शर्मा के पार्थिव शरीर को शीघ्र और सुरक्षित रूप से उनके गृह नगर मैहर, मध्यप्रदेश लाने की पूरी कोशिश की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+