Lok Sabha Election 2024: MP में लोकसभा चुनाव के लिए BJP ने महेंद्र सिंह और सतीश उपाध्याय को बनाया प्रभारी

Lok Sabha Election 2024: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने आगामी लोकसभा चुनाव 2024 बड़ी जीत के लिए राज्यों में प्रदेश चुनाव प्रभारी और सह-प्रभारीयों की नियुक्ति की है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने इस सूची को शनिवार को जारी किया है।

बीजेपी ने अपने राज्यों में नए प्रभारी के नाम का एलान किया है। मध्य प्रदेश में चुनाव प्रभारी के रूप में महेंद्र सिंह और सतीश उपाध्याय को नियुक्त किया है। उत्तर प्रदेश में बैजयंत पांडा को नए प्रभारी के रूप में चुना गया है।

Mahendra Singh and Satish Upadhyay become in-charge before Lok Sabha elections 2024 in MP

बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने 23 राज्यों के प्रभारी की लिस्ट जारी की है। उत्तर प्रदेश के अलावा उत्तराखंड के प्रभारी की जिम्मेदारी दुष्यंत गौतम को सौंपी गई है।

कौन है महेंद्र सिंह

बीजेपी ने उत्तर प्रदेश के विधायक महेंद्र सिंह को अगामी लोकसभा चुनाव के लिए मध्य प्रदेश में चुनाव प्रभारी के रूप में कमान सौंपी है।

बैजयंत पांडा का परिचय

बैजयंत पांडा बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रह चुके हैं। इससे पहले वो पार्टी के लिए असम और दिल्ली के प्रभारी के तौर पर काम कर चुके हैं। उन्होंने बीजेपी महिला मोर्चा के प्रभारी के तौर पर भी काम किया है।

बीजेपी ने अंडमान निकोबार, अरुणाचल प्रदेश, बिहार, चंडीगढ़, दमन एंड दीव, गोवा, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, कर्नाटक, केरल, लद्दाख, लक्ष्यदीप, मध्य प्रदेश, ओडिसा, पुडुचेरी, पंजाब, सिक्किम, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल में अपने प्रभारी के नाम का एलान किया है।

बीजेपी ने लोकसभा चुनाव के लिए चुनाव प्रभारी और सह-प्रभारी की नियुक्ति की है। यह निर्णय पार्टी की चुनाव रणनीति के तहत किया गया है ताकि चुनावी प्रक्रिया में सुधार हो सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+