Holi 2025: होली पर भद्रा का साया, महाकाल मंदिर में कब होगा होलिका दहन, जानिए
मध्यप्रदेश के उज्जैन स्थित श्री महाकालेश्वर मंदिर में 13 मार्च होलिका दहन किया जाएगा तथा 14 मार्च को धुलंडी का पर्व मनाया जावेगा। श्री महाकालेश्वर भगवान की सायं आरती में सर्वप्रथम बाबा श्री महाकालेश्वर जी को हर्बल गुलाल व परंपरानुसार शक्कर की माला अर्पित की जावेगी।
सायं आरती के पश्चात श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रांगण में ओम्कारेश्वर मंदिर के सामने होलिका के विधिवत पूजन-अर्चन के पश्चात होलिका दहन किया जावेगा। 14 मार्च धुलण्डी के दिन प्रातः 4 बजे भस्म आरती में सर्वप्रथम बाबा श्री महाकालेश्वर को मंदिर से पुजारी- पुरोहितों द्वारा हर्बल गुलाल अर्पित किया जाएगा।

श्री महाकालेश्वर भगवान की आरतियों के समय में परिवर्तन
श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के प्रशासक श्री प्रथम कौशिक ने जानकारी देते हुए बताया कि, 15 मार्च 2025 से परम्परानुसार ज्योर्तिलिंग श्री महाकालेश्वर भगवान की आरतियों के समय में चैत्र कृष्ण प्रतिपदा से अश्विन पूर्णिमा तक परिवर्तन होगा।
जिसमें प्रथम भस्मार्ती - प्रात: 04:00 से 06:00 बजे तक,
द्वितीय दद्योदक आरती प्रात: 07:00 से 07:45 बजे तक,
तृतीय भोग आरती प्रात: 10:00 से 10:45 बजे तक,
चतुर्थ संध्या पूजन सायं 05:00 से 05:45 बजे तक,
पंचम संध्या आरती सायं 07:00 से 07:45 बजे व शयन आरती रात्रि 10:30 ये 11:00 बजे तक होगी।
उपरोक्तानुसार भस्म आरती, संध्या पूजन एवं शयन आरती अपने निर्धारित समय होगी।
इंदौर में रंगपंचमी की तैयारी
मध्यप्रदेश के इंदौर में आगामी 19 मार्च को रंग पंचमी का पर्व परम्परागत रूप से हर्षोल्लास के साथ मनाया जायेगा। इस दिन शहर के निर्धारित मार्गों से रंगारंग गेर भी निकाली जायेगी। पूरा शहर रंगों से सराबोर रहेगा।
गेर में हुड़दंग करने वालों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जायेगी। गेर की व्यवस्थाओं को जिला प्रशासन, पुलिस और आयोजकों के संयुक्त प्रयासों से और अधिक बेहतर बनाया जायेगा।
यह जानकारी यहां कलेक्टर कार्यालय में गेर की व्यवस्थाओं को लेकर पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह और कलेक्टर आशीष सिंह की विशेष उपस्थिति में हुई बैठक में दी गई। बैठक में आयोजकों के साथ जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारी एवं अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद थे। बैठक में नगर निगम आयुक्त शिवम वर्मा और एडिशनल पुलिस कमिश्नर अमित सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
गेर आयोजन की तैयारियां प्रारंभ
बैठक में बताया गया कि, गेर आयोजन की तैयारियां प्रारंभ हो गई है। गेर शहर में परम्परागत रूप से निर्धारित मार्गों से निकाली जायेगी। राधा-कृष्ण फाग यात्रा के साथ टोरी कार्नर, मारल क्लब, रसिया कार्नर, संगम कार्नर और जूनी इंदौर क्षेत्र से माधव फाग यात्रा निकलेगी। आयोजकों ने गेर के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।
ये भी पढ़े- Indore News: रंगपंचमी पर निकलेगी रंगारंग गेर, गड़बड़ करने वाले जाएंगे जेल
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications