विदिशाः खड़े ट्रक में टकरा गई कार, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत और 2 गंभीर रूप से घायल

विदिशा। मध्य प्रदेश के नेशनल हाइवे 146 पर अटारी खेजड़ा गांव के पास मंगलवार की आधी रात को भोपाल से सागर जा रही एक कार सड़क पर खड़े ट्रक से टकरा गई। इस भीषण टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई। वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी मृतक सागर जिले के रहली इलाके के रहने वाले बताए जा रहे हैं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक रहली निवासी अनिल कुमार जैन परिवार के साथ भोपाल में एक गमी के कार्यक्रम से वापस लौट रहे थे।

madhya pradesh vidisha road accident 4 people died

इसी दौरान रास्ते में हादसा हो गया। मृतकों की पहचान अनिल, कुसुम जैन, सुनीता जैन और अनुज जैन के रूप में हुई। वहीं घायलों की पहचान ज्योति जैन और आस्था जैन के रूप में हुई है। टक्कर की तेज आवाज सुन स्थानीय लोग दौड़कर घटनास्थल पर पहुंचे और बिना किसी देर के घायलों को बाहरा निकाला। इसके बाद पुलिस और एम्बुलेंस को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार तेज रफ्तार में थी और अचानक सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। भीषण टक्कर के चलते एक ही झटके में चार लोगों की जान चली गई। रेहली में मृतकों के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है वे विदिशा पहुंच रहे हैं। पुलिस पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप देगी।

यह भी पढ़ेंः Viral Video : पति को प्रेमिका के साथ इस हाल में देख पत्नी ने मचा दिया हंगामा, बीच सड़क पर हाई वोल्टेज ड्रामा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+