MP: तांत्रिक ने किया बाघों को मार कर रुपए दोगुने करने का दावा

मध्य प्रदेश में आदिवासियों को नए नोट के नाम पर उनसे बाघ और तेंदुओं का शिकार कराया जा रहा है। शिकारी उनसे दावा कर रहे हैं कि वो नए करेंसी नोटों की बारिश कर सकते हैं।

नई दिल्ली। नोटबंदी के इस दौर में कोई भी आम जनता का फायदा उठाने से नहीं चूक रहा है। हालांकि अब बात सिर्फ आम आदमी तक सीमित नहीं रह गई है बल्कि नोटबंदी के दौरान कुछ लोग बाघ और तेंदुओं का भी फायदा उठा रहे हैं।

मध्य प्रदेश में तांत्रिक इस बात का दावा कर रहे हैं कि वो एटीएम कार्ड पर जादू टोना कर, बैंक खातों में जमा पैसों को डबल कर देंगे। इसके लिए वो बाघ और तेंदुओं का इस्तेमाल कर रहे हैं।

Tiger

बाघ और तेंदुओं को उतारा गया मौत के घाट

अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार हाल के कुछ दिनों में तीन बाघ और तीन तेंदुओं को मारा गया है इस मामले की जानकारी तब हुई जब 33 शिकारियों को जंगली जानवरों के शिकार के बाद उनकी चर्बी और अन्य महत्वपूर्ण हिस्सों के साथ पकड़ा गया।

बताया गया कि इन 33 में से 4 ने दावा किया कि उन्हें दैवीय शक्ति मिली है और वो तांत्रिक है।

इन लोगों ने यह भी कहा कि बाघ, तेंदुओं के शरीर के अंगों की मदद से वो रुपए को दोगुना करने की क्षमता रखते हैं और ये पैसे एटीएम कार्ड से निकाले जा सकते हैं। लेकिन अपनी शक्ति के प्रदर्शन के लिए उन्हें बाघ और तेंदुओं के शरीर के अंगों की जरूरत होती थी।

आरपी सिंह के नेतृत्व में राज्य के वन विभाग के स्पेशल टास्क फोर्स ने इस घटना का खुलासा किया।

एसटीएफ फोर्स ने बताया कि गांव के लोगों ने तांत्रिकों की ओर से किए गए वादे के बाद बाघ और तेंदुओं को मारा ।

पैसे कर देंगे दोगुना

कहा गया कि गांव वालों से यह वादा किया गया था कि उनके खाते में मौजूद पैसों को दोगुना कर दिया जाएगा और वो उसे एटीएम कार्ड से निकाल सकते हैं। वो ऐसे ही लोगों को अपना निशाना बनाते थे, जिन्होंने कभी एटीएम यूज नहीं किया था।

मामले की शुरूआती जांच में पता चला है कि दो तांत्रिकों ने गांव वालों को लालच दिया कि अगर वे बाघों को मारेंगे तो नई करेंसी के नोट की बारिश होगी।

एसटीएफ अधिकारी ने बताया कि वो गांव वालों को इस वादे के साथ लालच देते थे कि 10,000 रुपए देने पर वो 30,000 रुपयों की बारिश कराएंगे।

तांत्रिकों ने दो बाघों को मारने का जुर्म कबूल किया है। इस दौरान तांत्रिक ये दावा करते रहे कि वो नई नोटों की बारिश करा देंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+