Khargone News: क्रिकेट टूर्नामेंट में गेंदबाजी करते समय एक खिलाड़ी की चली गई जान, जानिए मैदान पर क्या हुआ?

Khargone News: मध्य प्रदेश के खरगोन जिले से हार्ट अटैक का मामला सामने आया। क्रिकेट टूर्नामेंट में बोलिंग करते समय 22 वर्षीय खिलाड़ी को अचानक सीने में दर्द हुआ और वो ग्राउंड में गिर गया। आनन-फानन में साथियों ने उसे नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। लेकिन डॉक्टरों ने छात्र को मृत घोषित कर दिया।

जानकारी अनुसार बड़वाह थाना क्षेत्र के काटकूट गांव में क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन चल रहा था। बैटिंग के दौरान 22 वर्षीय इंदल पिता राम प्रसाद ने जबरदस्त बैटिंग की और टीम का अच्छा स्कोर खड़ा किया। जब बोलिंग का नंबर आया तो इंदल ने शानदार बोलिंग की, लेकिन बॉलिंग के दौरान हार्ट अटैक आने से उसकी मौत हो गई।

Khargone cricket players death

खिलाड़ी इंदल शानदार बोलिंग कर रहा था, टूर्नामेंट के दौरान बोलिंग छोड़कर मैदान में एक पेड़ के नीचे जाकर बैठ गया। कुछ देर बाद दोस्तों को आवाज लगाकर कहा कि मेरे सीने में दर्द हो रहा है मुझे अस्पताल ले चलो। क्रिकेट खिलाड़ियों ने तुरंत ही अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर ने उन्हें बड़वाह ले जाने की सलाह दी। सभी खिलाड़ी खेल छोड़कर इंदल को बढ़ावा में महेश्वर रोड स्थित प्राइवेट हॉस्पिटल ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

मृतक के साथी खिलाड़ी सालिगराम गुर्जर यह जानकारी अनुसार काटकूट में क्रिकेट का टूर्नामेंट चल रहा था। गांव के बरझर की ओर से टीम लेकर काटकूट खेलने गए थे। वहां मैच मेंडल गांव की टीम से था। बल्लेबाजी करते हुए 6 ओवर में 85 रन बनाएं। इसमें इंदल ने अच्छी बैटिंग करते हुए टीम में सबसे ज्यादा रन बनाए थे। इसके बाद गेंदबाजी करते हुए इंदल ने बोलिंग भी की। पांचवे ओवर के बाद दौरान वो मैदान में ही पेड़ के नीचे जाकर बैठ गया। उसने कहा दम घुट रहा है और पसीना आ रहा है, घबराहट हो रही है। दूसरे खिलाड़ियों ने उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+