MP Election 2023: मध्य प्रदेश में फलोदी सट्टा बाजार ने बढ़ाई नेताओं की टेंशन, भाजपा-कांग्रेस का हुआ हाल-बेहाल

Phalodi Satta Bazar: मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव (Madhya Pradesh Elections 2023) का मतदान होने के बाद अब नतीजों का बेशब्री से इंतजार है। 3 दिसंबर को परिणाम आएगा लेकिन इससे पहले कयासों और अटकलों का दौर जारी है।

फलोदी सट्टा बाजार से आ रही खबरें कभी कांग्रेस तो कभी बीजेपी नेताओं की धड़कनें बढ़ा देती है। मध्य प्रदेश की 230 विधानसभा सीटों के लिए 17 नवंबर को एक चरण में वोटिंग हो चुकी है। मतगणना 3 दिसंबर को होना है। दोनों प्रमुख राजनीतिक दल, कांग्रेस और भाजपा अपनी जीत के न केवल दावे कर रही हैं। बल्कि उन्हें भरोसा है कि जनता उनका साथ देखी।

Phalodi Satta Bazar

कांग्रेस को उम्मीद है कि उनकी सरकार को खरीद-फरोख्त करके गिराया गया था। इसका जनता हिसाब बराबर करना चाहती है। तो वहीं कांग्रेस की तमाम योजनाएं जनता को बदलाव लाने का भरोसा दिला रही है।

दूसरी ओर बीजेपी के नेताओं को लग रहा है कि उनकी लाडली बहना योजना से लेकर महिलाओं के लिए चलाई गई योजनाएं और आदिवासी कल्याण के साथ युवाओं के लिए किए गए प्रयास लोगों को पसंद आएंगे। केंद्र सरकार के साथ उनके पास पीएम नरेंद्र मोदी जैसा चेहरा है। इसी के आधार पर उनकी प्रदेश में फिर से सरकार बनेगी।

दोनों दलों के इन दावों के बीच कई सट्टा बाजार के आंकड़े भी सामने आ रहे हैं। यह फलोदी सट्टा बाजार जहां चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ी बढ़त दिखा रहे थे तो वहीं वोटिंग के बाद उनके रुख में कुछ बदलाव आया है और वह मुकाबले को टक्कर बताने के साथ भारतीय जनता पार्टी को थोड़ी बढ़त दिखा रहे हैं।

इसी के चलते राजनीतिक दलों के नेताओं से लेकर प्रत्याशियों की टेंशन बढ़ी हुई हैं। सट्टा बाजार की रिपोर्ट लगातार बदलाव कर रही है और यही कारण है कि सियासी गतिविधियों पर नजर रखने वाले लोग सट्टा बाजार पर भी नजर रखे हुए हैं। साथ ही एक ही बात कह रहे हैं कि मध्य प्रदेश में कुछ भी हो सकता है और किसी की भी सरकार बन सकती है।

(Oneindia Hindi इस तरह के किसी सट्टा बाजार और सटोरियों पर ना तो भरोसा करता है और न ही इसकी पुष्टि करता है)

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+