हिंदू युवक को तिलक लगाना शख्स को पड़ा भारी, मुस्लिम समाज ने किया ऐसा हाल

मध्यप्रदेश से एक हैरान करने वाला मामला उस वक्त सामने आया, जब एक मुस्लिम शख्स को हिंदू युवक को टीका लगाना काफी भारी पड़ गया। इसके बाद पूरा मामला पुलिस के पास जा पहुंचा।

Madhya Pradesh

देश में कई जगहों तो धर्म के नाम पर लोग दो धड़ों में बंटे नजर आते हैं। कई बार लोग इंसानियत को भी पीछे छोड़ सिर्फ धर्म का नारा लगाते रहते हैं। ऐसे में कई बार ऐसी घटनाओं के बारे में सुनने को मिलता है, जो अफसोस भरी होती हैं।

ऐसा ही कुछ हुआ मध्यप्रदेश के दमोह जिसे में। जहां चुनावी माहौल की गर्मागर्मी में एक मुस्लिम शख्स ने हिंदू युवक को तिलक लगा दिया। लेकिन उसके बाद जो हुआ, वो अपने-आप में काफी हैरान कर देने वाला है।

दरअसल, तिलक लगाते ही युवक को मुस्लिम समाज ने बहिष्कृत कर दिया। सिर्फ उसे ही नहीं बल्कि उसके पूरे परिवार को इस बात का हर्जाना भुगतना पड़ा। दुखी होकर युवक ने पुलिस से इस पूरे मामले की शिकायत की। तब कहीं जाकर अधिकारियों ने उन लोगों को समझाइश दी। अधिकारियों ने साफ तौर पर कहा कि अगर आगे से ऐसा कुछ होगा तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ये पूरा मामला तेजगढ़ थाना के ग्राम तेजगढ़ का है। जहां आरिफ शाह ने बताया कि उसके घर के पास हिंदू परिवार रहते हैं। चुनाव के वक्त सब एक दूसरे से मुलाकात कर रहे थे। इस बीच उनके स्वागत में मैंने उनके माथे पर टीका लगा दिया। इसके बाद मुस्लिम समाज ने मेरा और परिवार का बहिष्कार ही कर दिया। ये सब मुस्लिम समाज के मुखिया के कहने पर हुआ। समाज में सारे लोग उनकी बात को मानते हैं।

शख्स ने बताया कि उसकी मां के निधन पर जब समाज के लोगों को खाने के लिए बुलाया गया तो कोई भी नहीं आया। उसे काफी नुकसान उठाना पड़ा था। इतना ही नहीं कोई भी शख्स या उसके परिवार को किसी भी शादी समारोह में नहीं बुलाता। इस बात से दुखी होकर उसने पुलिस को पूरा मामला बताते हुए शिकायत की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+