मप्र में IT Raid के बाद अब बैंक मैनेजर के घर लोकायुक्त का छापा, करोड़ों की बेनामी प्रॉपर्टी मिली
Harda News, हरदा। लोकसभा चुनाव 2019 से पहले मध्यप्रदेश में धनकुबेरों पर छापेमार कार्रवाई का दौर जारी है। मुख्यमंत्री कमलनाथ के ओएसडी समेत अन्य करीबियों के इनकम टैक्स की रेड के बाद अब भोपाल लोकायुक्त ने एक बैंक मैनेजर के घर छापा मारा है।

आय से अधिक संपत्ति के मामले में यह कार्रवाई की गई है। लोकायुक्त की टीम द्वारा मैनेजर के कई ठिकानों पर भी छापा मारा गया है। कार्रवाई में प्रॉप्रटी के कागजात और कई महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए गए है। फिलहाल कार्रवाई जारी है। लोकायुक्त ने मैनेजर के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आयकर विभाग को भी सूचना दी है। जल्द ही बड़ा खुलासा होने की संभावना है।
दरअसल, बुधवार सुबह लोकायुक्त टीम ने हरदा जिले के टिमरनी अग्रवाल कॉलोनी में सहकारी बैंक मैनेजर एससी सिटोके के घर सहित हरदा, होशंगाबाद भोपाल, सिवनी व मालवा में भी छापेमार कार्रवाई की। कॉपरेटिव बैंक का मैनेजर एससी सिटोके सिवनी मालवा में पदस्थ है।
लोकायुक्त टीम के नवीन अवस्थी ने बताया कि उन्हें बैंक मैनेजर के यहां आय से अधिक संपत्ति की जानकारी मिली थी, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई। घर से करोड़ों रुपए की बेनामी संपत्ति के दस्तावेज मिले हैं। लोकायुक्त की टीम ने अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी की। घर पर बेटे के अलावा कोई अन्य सदस्य नही पाया गया। बेटे से पूछताछ की जा रही है, वहीं अन्य दस्तावेजों को खंगाला जा रहा है, कार्रवाई पूरी होने के बाद ही खुलासा किया जा सकेगा।












Click it and Unblock the Notifications