विधवा से शादी करने पर शिवराज सरकार देगी 2 लाख रुपये

भोपाल। शिवराज सिंह सरकार ने मध्य प्रदेश में विधवाओं के शादी के लिए एक सराहनी कदम उठाया है। राज्य सरकार की एक नई योजना के तहत प्रदेश सरकार सूबे में विधवा महिला से शादी करने वाले शख्स को दो लाख रुपए देगी। हालांकि सरकार ने विधवा से विवाह की एवज में मिलने वाली रकम को लेकर शर्त भी रखी है। इसके अनुसार दो लाख रुपए उसी शख्स से को दिए जाएंगे जो 45 साल से कम उम्र की विधवा महिला से विवाह करेगा। दरअसल इन दिनों राज्य सरकार का सामाजिक न्याय विभाग विधवा महिलाओं के पुनर्विवाह को बढ़ावा देना का काम कर रहा है।

marriage

सरकार का कहना है कि विधवा महिलाओं के लिए देश में किसी भी सरकार द्वारा चलाई गई यह पहली योजना है। ऐसा माना जा रहा है कि सरकार की इस योजना से हर साल करीब 1000 विधवा महिला फिर से नई जिंदगी की शुरुआत कर सकेंगी। मध्य प्रदेश सरकार इस योजना पर हर साल 20 करोड़ रुपए खर्च करेगी। विधवा पुनर्विवाह प्रस्ताव जल्द ही वित्त विभाग को भेज दिया जाएगा। हालांकि इससे पहले इसे कैबिनेट में पेश किया जाएगा।

एक अधिकारी ने बताया कि इस योजना का दुरुपयोग रोकने के लिए कुछ प्रावधान रखे गए हैं। इसके तहत जो भी शख्स विधवा महिला से विवाह करेगा उसका यह पहला विवाह होना चाहिए। दोनों को जिला कलेक्ट्रेट ऑफिस जाकर विवाह का रजिस्ट्रेशन कराना होगा। साथ ही ग्राम पंचायत द्वारा दिया गया कोई एक सबूत पेश करना होगा। अधिकारियों की माने तो योजना आगामी तीन महीने में प्रभावी रूप से लागू हो जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+