MP: सीएम मोहन यादव कैबिनेट का अहम फैसला, सांची बनेगा नेशनल ब्रांड, संवरेगा युवाओं को भविष्य
Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश के मुखयमंत्री मोहन यादव ने कैबिनेट बैठक में कई अहम फैसले लिए। सरकार ने युवाओं को रोजगार देने और किसानों की इनकम डबल करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। प्रदेश में स्वामी विवेकानंद युवा शक्ति मिशन शुरू करने पर मोहन यादव कैबिनेट ने अपनी सहमति दे दी है। युवा शक्ति मिशन 12 जनवरी से प्रदेश भर में शुरू किया जाएगा। कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने जानकारी देते हुए बताया कि रोजगार से युवाओं को कैसे जोड़ें। युवा कैसे रोजगार देने वाला बने? इसकी शुरुआत 12 जनवरी से स्वामी विवेकानंद युवा शक्ति मिशन के जरिए होगी इस मिशन के तहत राज्य सरकार सामान्य वर्ग के प्रतिभाशाली छात्रों को भी कॉम्पटीटिव परीक्षाओं की तैयारी के लिए मुफ्त में कोचिंग उपलब्ध कराएगी।
सांची को नेशनल ब्रांड बनाने के लिए राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड से अनुबंध करने के प्रस्ताव को मोहन यादव कैबिनेट की बैठक में मंजूरी दे दी गई। 5 साल में इसके तहत 1500 करोड़ का निवेश किया जाएगा। कैलाश विजयवर्गीय ने जानकारी देते हुए बताया दुग्ध उत्पादन के जरिए किसानों की आय बढ़ाने के लिए प्रदेश में दुग्ध उत्पादन समितियों की संख्या 6 हजार से बढ़ाकर 9 हजार की जाएगी। सरकार इस बात का प्रयास करेगी कि किसानों को अच्छे नस्ल के पशु मिले। प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को 20 फीसदी तक बढ़ाने का लक्ष्य सरकार ने रखा है।

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बताया कि स्वामी विवेकानंद युवा शक्ति मिशन शुरु करने पर कैबिनेट की बैठक में सहमती दे दी गई है। इसमें तकनीकी शिक्षा, कौशल विभाग और युवा खेल कल्याण मिलकर इस मिशन को संचालित करेंगे और बाकी सभी विभाग इसमें सदस्य रहेंगे। आगे उन्होंने कहा मध्य प्रदेश में 53 हजार गांव हैं। हर गांव में दुग्ध सहकारी समिति बनाने का काम किया जाएगा। अभी दूध संकलन 10 लाख लीटर होता है। जिसे 20 लाख लीटर किया जाएगा। उन्होंने कहा दूध का उत्पादन बढ़ाने का काम 'समेकित व्यवस्था' से किया जाएगा। पांच साल में 1500 करोड़ का इन्वेस्टमेंट करेंगे। समितियों की संख्या 6 हजार से बढ़ाकर 9 हजार तक किया जाएगा।
उन्होंने कहा कैबिनेट ने मैहर, पांढुर्ण और मऊगंज जिलो में ई-गवर्नेंस स्किल्स को मंजूरी दी है। इसके अलावा उज्जैन में महाकाल लोक और तपोभूमि में दो थाने खुलेंगे। आगे उन्होंने बताया स्वामी विवेकानंद युवा शक्ति मिशन के तहत प्रदेश में युवाओं का सभी क्षेत्रों में विकास करने और उन्हें रोजगार से जोड़ने की दिशा में काम किया जाएगा। अनुसूचित जाति जनजाति के अलावा सामान्य गरीब वर्ग के प्रतिभाशाली छात्रों को कॉम्पटीटिव एग्जाम के लिए मुफ्त में कोचिंग उपलब्ध कराई जाएगी। इस मिशन के लिए सरकार अलग से बजट की भी व्यवस्था करेगी।












Click it and Unblock the Notifications