'मैडम ये भिंड है, दिल्ली नहीं', छोटे नहीं, ढंग के कपड़े पहनिए, बीजेपी नेता की सलाह पर महिला ने बुलाई पुलिस
Bhind News: मध्य प्रदेश के भिंड में एक महिला को कपड़ों को लेकर सलह देना मैनेजर को महंगा पड़ गया। महिला गेस्ट उसकी सलाह पर भड़क गई और मैनेजर के खिलाफ पुलिस थाने में शिकायत कर दी।
पुलिस ने उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 354 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी मैनेजर जिला भाजपा पदाधिकारी भी है। महिला ने शिकायत कर दी है। जिसकी पुलिस जांच कर रही है।

किस सलाह पर भड़क गई महिला
होटल पहुंची महिला गेस्ट को मैनेजर ने सलाह देते हुए कहा, ठीक से कपड़े पहनें, क्योंकि यह भिंड है। सलाह इसलिए दी क्योंकि महिला ने छोटे कपड़े पहने हुए थे। नाराज दिल्ली निवासी महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कर दी, जिसमें गलत व्यवहार का आरोप लगाया। जिसके बाद मैनेजर मुकेश जैन, जो जिला भाजपा पदाधिकारी है, के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
महिला भिंड क्यों आई हुई थी
उसने पुलिस को बताया कि बुधवार शाम को वह रिसेप्शन के पास बैठी थी और काम कर रही थी। क्योंकि उसके कमरे में इंटरनेट की सुविधा नहीं थी।पुलिस ने बताया कि रिसेप्शनिस्ट ने उससे अपने कमरे में वापस जाने या ठीक कपड़े पहनकर आने का निवेदन किया था। यह सुनकर वह नाराज हो गई और उसने जैन को बुलाया, जिसके बाद तीखी बहस हुई।
पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालने के लिए एक महिला कांस्टेबल को बुलाया गया। होटल की मालकिन अनीता चोपड़ा भी घटनास्थल पर पहुंचीं। मैनेजर ने गेस्ट से माफी मांगी और सभी को पुलिस स्टेशन ले जाया गया, जहां उन्होंने जैन के खिलाफ मामला दर्ज कराई। चोपड़ा ने दावा किया कि यह एक झूठा आरोप है। उन्होंने तर्क दिया कि महिला को केवल ठीक तरह के कपड़े पहनने के लिए कहा गया था क्योंकि उसने छोटे कपड़े पहने हुए थे।
जैन ने स्थानीय पत्रकारों को बताया कि उन्होंने उससे केवल इतना ही कहा, 'मैडम, यह भिंड है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं महिला दूसरे होटल में चली गई है।












Click it and Unblock the Notifications