Loksabha Election: बिहार में BJP के स्टार प्रचारक CM मोहन यादव, संगठन को मिलेगा लाभ
Loksabha Election को लेकर BJP ने अपनी तैयारी तेज कर दी है, जहां देश के अलग-अलग राज्यों में BJP ने स्टार प्रचारकों की सूची भी जारी कर दी है। BJP ने अपनी स्टार प्रचारकों की सूची में दिग्गज नेताओं के साथ-साथ अलग-अलग प्रदेशों के मुख्यमंत्री को भी रखा है। साथ ही जातिगत समीकरण को भी अबकी बार बीजेपी की स्टार प्रचारक सूची में तवज्जो दी गई है।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को बड़ी जिम्मेदारी सौंपते हुए संगठन ने बिहार प्रदेश के लिए स्टार प्रचारक बनाया है, जहां जातिगत फैक्टर के आधार पर बिहार में CM डॉ. मोहन यादव BJP प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार-प्रसार करेंगे। CM डॉ. मोहन यादव बिहार से पहले उत्तर प्रदेश में भी बड़ी जिम्मेदारी निभा चुके हैं।

बिहार में लोकसभा चुनाव 2024 के लिए सात चरणों में चुनाव होने हैं जिनमें 19 अप्रैल से शुरू होकर 1 जून तक चुनाव चलेंगे। बिहार में होने वाले लोकसभा के चुनाव बेहद महत्वपूर्ण है। बिहार में लोकसभा की 40 सीट है, जो इसे राजनीति के इतिहास से सबसे महत्वपूर्ण राज्यों में से एक बनता है। वहीं बिहार में अबकी बार BJP अच्छा खासा प्रदर्शन करने की तैयारी में जुटी है। इसी के मद्देनजर BJP ने बिहार में स्टार प्रचारकों को की सूची में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को स्थान दिया है।
एक्टिव हुए CM मोहन यादव
लोकसभा चुनाव की हलचल के बीच बीजेपी प्रत्याशी विवेक बंटी साहू का नामांकन दाखिल कराने छिंदवाड़ा पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस पर जोरदार निशाना साधा है। बीजेपी प्रत्याशी विवेक बंटी साहू का नामांकन दाखिल करवाने पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव ने जनसभा के दौरान कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है, जहां सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि, छिंदवाड़ा कांग्रेस का गढ़ नही, यहां कांग्रेस गड़बड़ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में यहां विकास के काम चल रहे हैं।
ये भी पढ़े- Indore News: रंगपंचमी पर इंदौर की गेर देखने आएंगे CM मोहन यादव, क्या कुछ रहेगा खास, जानिए












Click it and Unblock the Notifications