Loksabha Election: BJP का 'मिशन महाकौशल', अन्नू और शेखर के बाद अब इन नेताओं की दलबदल की तैयारी
MP में लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो चली है, जहां बीजेपी संगठन इन दिनों मिशन महाकौशल में जुटा हुआ नजर आ रहा है, हाल ही में महाकौशल से कांग्रेस के कई दिग्गज नेताओं ने बीजेपी का दामन थाम लिया है, जिसमें जगत बहादुर सिंह अन्नू और शशांक शेखर जैसे नाम शामिल हैं।
बुधवार को बीजेपी कार्यालय में महाकौशल अंचल के बड़े नेता और कांग्रेस से जिलाध्यक्ष रह चुके महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू ने बीजेपी का दामन थाम लिया, तो वहीं गुरूवार को शशांक शेखर ने बीजेपी ज्वाइन कर ली। कांग्रेस के इन दोनों दिग्गज नेताओं को बीजेपी का दामन थामने के लिए सीएम मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा समेत तमाम नेताओं ने बधाई दी है।

जानकारी के मुताबिक महाकौशल में बीजेपी ने अपना गढ़ मजबूत करने के लिए कांग्रेस के किले में सेंध लगाने का काम किया है, जिसका फायदा बीजेपी को आने वाले लोकसभा चुनाव में मिलने की पूरी संभावना है। महाकौशल में बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही दल मजबूत स्थिति में है, जहां अब नेताओं को दलबदल कर बीजेपी अपने और ला रही, वहीं इससे कांग्रेस कमजोरी होगी, और इसका सीधा फायदा बीजेपी संगठन को आने वाले लोकसभा चुनाव में मिलेगा।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक महाकौशल के बाद अब अलग-अलग अंचलों में बीजेपी इसी तरह का अभियान चलाकर दिग्गज कांग्रेस नेताओं को अपने पाले में लाने का खास प्लान बना रही है। इधर, राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा से पहले दिग्गज नेताओं के दलबदल ने कांग्रेस की टेंशन को बढ़ा दिया है।
जबलपुर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष और महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नु ने बीजेपी का दामन थाम लिया है. राजधानी भोपाल में अन्नू को सीएम डॉ. मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने बीजेपी में शामिल करवाया. इधर, अन्नू ने बीजेपी का दामन थामते ही कांग्रेस पर जोरदार निशाना साधा है।
ये भी पढ़े- MP News: राज्यसभा के रण में इन प्रत्याशियों को चुनाव लड़ा सकती है BJP, तैयारी पूरी












Click it and Unblock the Notifications