Chhindwara Result: छिंदवाड़ा में हो गया बड़ा खेल, फंस गए नकुलनाथ, विवेक बंटी साहू ने बना ली बड़ी लीड

Chhindwara Lok sabha Chunav Result 2024: मध्य प्रदेश में 8 बजे से 29 सीटों पर नतीजे आना शुरू हो गए है‌। मध्य प्रदेश का पहला रुझान आ गया है। बीजेपी सभी 29 सीटों पर आगे चल रही है।

मध्य प्रदेश की सबसे हॉट सीट छिंदवाड़ा पर सबकी नजर बनी हुई है। इस सीट से राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है। प्रदेश की सबसे हाई प्रोफाइल सीट छिंदवाड़ा पर मतगणना जारी है।

Chhindwara Chunav Result 2024

पहले राउंड के आंकडे के कुछ ही देर में सामने आने वाली है। पोस्टल बैलेट की गिनती में नकुलनाथ पीछे चल रहे है। तो वहीं विवेक बंटी साहू आगे चल रहे हैं। शुरूआती रूझान में भारतीय जनता पार्टी उम्मीदवार विवेक बंटी साहू 10 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। तो वहीं कमलनाथ के बेटे काफी पीछे नजर आ रहे हैं।

आपको बता दें छिंदवाड़ा लोकसभा सीट भाजपा के नाक की बात तो कांग्रेस और कमलनाथ के लिए अपना गढ़ बचाने की बात है‌। इस सीट पर चुनाव के दौरान कई घटनाक्रम देखने केा मिले हैं। फिर चाहे कमलनाथ के घर पर पुलिस का पहुंचना हो या फिर भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी का कांग्रेस पर वीडियो वायरल करने का आरोप हो। हर तरीके से ये लोकसभा सीट पूरे चुनाव के दौरान चर्चा में रही है।

छिंदवाड़ा में लोकसभा चुनाव में प्रथम चरण यानी 19 अप्रैल को मतदान हुआ था। संसदीय क्षेत्र के 79.83 फीसदी लोगों ने मतदान किया था। यहां कुल मतदाताओं की संख्या 16 लाख 32 हजार 190 है। इसके मुकाबले आम चुनाव में 13 लाख तीन हजार एक मतदाताओं ने ही वोट डाले गए थे।

2019 लोकसभा चुनाव में छिंदवाड़ा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार नकुलनाथ ने 37 हजार 536 वोटों के मार्जिन से जीत हासिल की थी। कमलनाथ के परिवार के लिए यह पहली बार था जब किसी आम चुनाव में इतने कम वोटों से जीत मिली हो। उनके बेटे नकुलनाथ को पांच लाख 47 हजार 305 वोट मिले थे। जबकि भारतीय जनता पार्टी कैंडिडेट नाथन शाह को 5 लाख 9 हजार 769 मत प्राप्त हुए थे। पिछले आम चुनाव में इस संसदीय सीट पर 82.42 फीसदी वोटिंग हुई थी।

छिंदवाड़ा कांग्रेस का किला माना जाता है, ऐसे में बीजेपी के लिए इस किले को भेदना मुश्किल नजर आता है। इस बार ते जनता पार्टी ने मिशन-29 का लक्ष्य रखा है। यानी कि छिंदवाड़ा समेत प्रदेश की सभी 29 सीटों पर बीजेपी जीत दर्ज करना चाहती है। यहां भारतीय जनता पार्टी ने पूरा जोर लगा दिया। बीजेपी के दिग्गज नेताओं ने लगातार सभाएं की। इसके अलावा कई नेताओं ने लोकसभा चुनाव के दरम्यान कांग्रेस छोड़ भाजपा का दामन थाम लिया‌‌। हालांकि फाइनल नतीजे सामने आने के बाद ही क्लीयर हो पाएगा कि बीजेपी के दांव-पेंच का कितना फायदा मिला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+