'महिलाओं के मंगलसूत्र पर BJP का फोकस', नेता विपक्ष उमंग सिंघार का पीएम मोदी पर निशाना

Lok Sabha Elections 2024: मध्यप्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि भाजपा लोकसभा चुनाव में जनता के सामने आने वाले मुद्दों को नजरअंदाज कर रही है और 'महिलाओं के मंगलसूत्र पर ध्यान केंद्रित कर रही है।

एमपी में नेता विपक्ष सिंघार ने कहा कि पीएम मोदी महंगाई, बेरोजगारी, किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य आदि के बारे में बात नहीं कर रहे हैं। नेता विपक्ष ने कहा, भाजपा लोगों का ध्यान भटकाना चाहती है। भाजपा नेता महिलाओं के मंगलसूत्र के बारे में बात कर रहे हैं। यह घृणित राजनीति है।

Mangalsutra BJP Focus Umang Singhar

नेता विपक्ष ने दावा किया कि केंद्र सरकार द्वारा कोविड-19 महामारी के कुप्रबंधन और मूल्य वृद्धि के कारण, महिलाओं को धन जुटाने के लिए अपने मंगलसूत्र गिरवी रखने के लिए मजबूर होना पड़ा। केंद्र ने आदिवासी क्षेत्रों को उपयोजना निधि प्रदान नहीं की है। भारतीय जनता पार्टी आदिवासियों का वोट लेकर सरकार तो बनाना चाहती है, लेकिन उनका विकास नहीं चाहती।

सिंगार ने राष्ट्रीय स्वच्छता सर्वेक्षण में इंदौर के लगातार सात बार अव्वल रहने पर हाल ही में एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान सवाल उठाए थे। इसके बाद उन्हें सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के नेताओं के तीखे हमलों का सामना करना पड़ रहा है। विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता ने कहा, आप इंदौर की जनता से पूछिए कि शहर में स्वच्छता की क्या स्थिति है? इंदौर के सफाई कर्मी तो शहर को स्वच्छ कर रहे हैं। लेकिन इंदौर नगर निगम में बड़े-बड़े घोटालों के कारण खूब गंदगी पसरी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+