कांग्रेस के घोषणापत्र पर आई CM मोहन यादव की प्रतिक्रिया, कहा- 'हारी हुई लड़ाई लड़ रही है कांग्रेस'

MP News: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कांग्रेस ने शुक्रवार 05 अप्रैल को अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। कांग्रेस के इस घोषणा पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव की प्रतिक्रिया सामने आई है। सीएम यादव ने कहा कि कांग्रेस ने सबके साथ अन्याय करते हुए अपना समय गुजारा है, ऐसे में उनके मुंह पर न्याय शब्द शोभा नहीं देता...कांग्रेस एक हारी हुई लड़ाई लड़ रही है।

सीएम मोहन यादव ने शुक्रवार 5 अप्रैल को समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत की। इस दौरान सीएम यादव ने कांग्रेस के घोषणापत्र पर बोलते हुए कहा, कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र को 'न्याय पत्र' नाम दिया है, लेकिन वो अन्याय के पहाड़ पर बैठी हुए सदैव पूरे देश के किसान, गरीब, मजदूर और युवाओं के साथ अन्याय किया है।

MP CM Mohan Yadav

सीएम यादव ने आगे कहा कि ऐसे में उनके (कांग्रेस) मुंह से न्याय शब्द शोभा नहीं देता है। कांग्रेस ने महिलाओं के साथ अन्याय किया है। कहा कि मध्य प्रदेश की 29 लोकसभा सीट है..लेकिन, कांग्रेस ने 1 सीट महिला उम्मीदवार को टिकट दिया है। जबकि, भाजपा 6 सीटों पर महिलाओं को चुनाव लड़ा रही है।

Recommended Video

    कांग्रेस के घोषणापत्र पर आई CM मोहन यादव की प्रतिक्रिया,कहा- 'हारी हुई लड़ाई लड़ रही है कांग्रेस'

    इतना ही नहीं, सीएम यादव ने कांग्रेस और इंडिया गठबंधन पर परिवारवाद का भी आरोप लगाया। सीएम ने कहा कि कांग्रेस के बड़े नेता से लेकर इंडिया गठबंधन के सब लोग अपने परिवार से बाहर किसी की हिस्सेदारी बर्दाशत नहीं करते। कहा कि उनके द्वारा कौन-कौन से घोटालने नहीं किए गए। गरीब-किसान और मजदूर के हक का पैसा उन्होंने कभी भी उनके खातों में नहीं जाने दिया।

    सीएम यादव ने कहा कि खुद कांग्रेस के प्रधानमंत्री और राहुल गांधी के पिता राजीव गांधी कहते थे कि हम 1 रुपए देते है तो नीचे तक 15 पैसे पहुंचते है। जबकि, पीएम मोदी के नेतृत्व में पूरा का पूरा पैसा पहुंचता है। सीएम यादव ने कहा कि कांग्रेस एक हारी हुई लड़ाई लड़ रही है। मुझे इस बात की प्रसन्नता है कि पूरा प्रदेश मोदी मय है। उन्होंने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में पूरे देश के अंदर एक अलग ही हवा चल रही है और हम इस बार 400 सीटें जीतेंगे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+