राहुल गांधी को CM मोहन यादव ने कुछ यूं घेरा, कहा- वो जादू वाली किताब उठाकर दिखा रहे थे

MP News: बीजेपी की लोकसभा प्रत्याशी संध्या राय के समर्थन में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव बुधवार 1 मई को भिंड पहुंचे। यहां लहार में आयोजित आमसभा को संबोधित करते हुए सीएम यादव ने कांग्रेस और राहुल गांधी को आड़े हाथ लिया। सीएम यादव ने कहा कि कांग्रेस के उस दौर को याद करों, जब भिंड और चंबल को डकैतों के जिम्मे छोड़ दिया गया था।

इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए सीएम मोहन यादव ने कहा कि हमारे पीएम ने खेतों में किसान और बॉर्डर पर जवानों में कोई अंतर नहीं किया। किसान सम्मान निधि देकर किसानों का सम्मान बढ़ाया है। किसानों के पसीने के आधार पर उन्हें सम्मानित करते है। कहा कि पहली बार लालबहादुर शास्त्री जी ने नारा लगाया था, जय जवान, जय किसान।

MP CM Mohan Yadav

इस नारे को सिद्ध अगर किसी न किया है तो मुझे इस बात की प्रसन्नता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने सार्थक किया है। सीएम यादव ने मंच से बोलते हुए कहा कि मैं आपका आभार मानता हूं कि आप नरेंद्र मोदी जी की बात का कितना ध्यान रखते हो। इस दौरान सीएम यादव ने कहा कि लाड़ली लक्ष्मी योजना सहित प्रदेश में कोई योजना बंद नहीं होगी।

भिंड में सीएम यादव ने कहा कि प्रत्येक योजना में सरकार पैसे देते रहेगी। उन्होंने मंच से कहा कि लाड़ली बहना योजना का पैसा प्रदेश की महिलाओं के खाते में पांच मई को आएगा। जो हमने कहा था 1250 रुपए देने का, वो देते रहेंगे। इस दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस का स्वभाव है कि वो अच्छे काम कभी पसंद नहीं करती।

सीएम ने कहा कि कांग्रेस सरकार बनाने के लिएझूठ बोलती है। इस दौरान राहुल गांधी का नाम लिए बिना सीएम यादव ने कहा कि कल कांग्रेस के एक साहबजादे आपके बीच आए थे। कोई उनका पप्पू कहता है, पता नहीं उनके क्या-क्या नाम है। कल वह एक लाल रंग की किताब उठाकर दिखा रहे थे, जिसे वह संविधान कह रहे थे।

संविधान की किताब ऐसी होती है। वह जो दिखा रहे थे। वह जादू वाली दुकानों पर मिलने वाली लाल रंग की किताब थी। उन्होंने बाबा साहब को अपमानित करने का काम किया। वह अपने पूर्वजों को खुद ही गाली दे रहे थे। कहा कि एक साहबजादे कह रहे थे कि भाजपा की सरकार आएगी तो संविधान बदल देगी। अरे बाबू ये बताओ 10 साल से किसकी सरकार चल रही है।

आप लोग मुझे बताओ प्रधानमंत्री कौन है?, आज बड़े-बड़े देश अमेरिका, इंग्लैंड, आस्ट्रेलिया सब 56 इंच सीने वाले के पीछे सेल्फी लेने के लिए घूम रहे हैं। अरे ये पीएम मोदी के लिए आशीर्वाद देने के लिए तीसरी बार अभियान चल रहा है और तुम्हारी दुकान धीरे-धीरे खत्म होती जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+