Loksabha Election: MP में बचे हुए प्रत्याशी कब घोषित करेगी कांग्रेस?, जीतू पटवारी ने बताई तारीख
Loksabha Election के लिए अब चुनाव आयोग जल्द तारीख का एलान करने जा रहा है, जहां इससे पहले एमपी के सियासी गलियारों में बीजेपी की ओर से सभी 29 सीटों पर प्रत्याशी घोषित होने के बाद अब कांग्रेस की ओर से 18 सीटों पर रूके हुए प्रत्याशी एलान का इंतजार बेसब्री से किया जा रहा है, जहां लगातार लंबे होते इंतजार के बीच पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने वो तारीख बताई है, जिस दिन कांग्रेस अपने बचे हुए 18 प्रत्याशियों के नाम का एलान करेगी।
राजधानी भोपाल में पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने पत्रकारों से अलग-अलग विषयों को लेकर बात की, जहां उन्होंने अलग-अलग मुद्दों पर बेबाकी से अपनी बात रखी। इस दौरान जब पत्रकारों की तरफ से एमपी की बची हुई 18 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम के एलान को लेकर सवाल पूछा गया तो इसका जवाब देते हुए पटवारी ने कहा कि, 18 तारीख को सभी प्रत्याशियों के नाम का एलान हो जाएगा।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी से जब यह सवाल पूछा गया कि, मध्य प्रदेश के 18 सीटों पर रुके हुए प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कब तक हो जाएगा, तो इसका जवाब देते हुए जीतू पटवारी ने कहा कि, 18 तारीख के दिन शाम तक 100% कांग्रेस पार्टी के सारे प्रत्याशी घोषित हो जाएंगे। इसी के साथ जीतू पटवारी ने बीजेपी और मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा है। लोकसभा चुनाव की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है, जहां कांग्रेस ने भी अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं, वहीं अब जल्द ही कांग्रेस अपने 18 प्रत्याशियों के नाम का एलान भी करेगी।
कांग्रेस ने तैयारी तेज कर दी है, जहां प्रत्याशी चयन को लेकर लगातार कांग्रेस मंथन करती नजर आ रही है। इधर, अब सियासत के गढ़ इंदौर से कांग्रेस किसे अपना प्रत्याशी बनाएगी फिलहाल इस पर किसी तरह की कोई सहमति नहीं बन पाई है। वहीं लगातार कांग्रेस इंदौर से प्रत्याशी चयन को लेकर मंथन करती नजर आ रही है।
ये भी पढ़े- MP News: आखिर क्यों, नेता छोड़ रहे कांग्रेस का साथ, जीतू पटवारी ने बताई राज की बात












Click it and Unblock the Notifications