MP News: आखिर क्यों, नेता छोड़ रहे कांग्रेस का साथ, जीतू पटवारी ने बताई राज की बात
MP में कांग्रेस छोड़ बीजेपी में जाने वाले नेताओं की संख्या लगातार बढ़ रही है, जहां इससे अब कांग्रेस परेशान नजर आ रही है। इस बीच अब पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने दलबदल की राजनीति पर अपनी बात रखी है, जहां पटवारी ने कहा कि, नेता अपनी आस्था बदल सकता है, कार्यकर्ता नहीं।
इन दिनों लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को लगातार झटके लगते नजर आ रहे हैं, जहां कांग्रेस के दिग्गज नेता लगातार दल बदल रहे हैं। वहीं अब दलबदल की पॉलिटिक्स पर पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने चुप्पी तोड़ते हुए अपनी बात रखी है।

पटवारी ने कही ये बात
पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने कहा की, जिन लोगों को हमने बाहर निकाल दिया था, चुनाव की अनुशासनहिनता के लिए 80 प्रतिशत वही लोग बीजेपी में जा रहे हैं, उनको हमने ही बाहर निकाला और हम ही लें, ये तो नहीं कर सकते हम, जहां जो और लोग कांग्रेस के गए हैं, मैंने पहले भी कहा था, लालच या डर से आदमी अपनी लालच बदलता है, जो गए उनको धन्यवाद, कांग्रेस पार्टी देश को आजाद करने वाला वो भाव है, जिसमें नेता अपनी आस्था बदल सकता है, कार्यकर्ता नहीं।
इन्होंने छोड़ा कांग्रेस का साथ
लोकसभा चुनाव से पहले मध्य प्रदेश में कांग्रेस को लग रहे झटके कम होने का नाम नहीं ले रहे, जहां लगातार कांग्रेस छोड़ दिग्गज नेता BJP का दामन थाम रहे हैं। सियासत के गढ़ कहे जाने वाले शहर इंदौर से भी लगातार कांग्रेस नेताओं के बीजेपी में जाने के मामले सामने आ रहे हैं, जहां संजय शुक्ला और विशाल पटेल के बाद पंकज संघवी और अंतर सिंह दरबार कांग्रेस का दामन छोड़ बीजेपी का दामन थामेंगे। बहरहाल, अब देखना होगा की आने वाले दिनों में कांग्रेस के और कौन से नेता बीजेपी का दामन थामेंगे.
ये भी पढ़े- Indore News: जीतू पटवारी की इस हरकत से नाराज हुए पंकज संघवी, कांग्रेस छोड़ BJP में जा रहे












Click it and Unblock the Notifications