Lok Sabha Election: MP की इन सीटों पर त्रिकोणीय मुकाबला, BJP-कांग्रेस के साथ जयस संभालेगी मैदान
Lok Sabha Election: लोकसभा चुनाव के लिए मध्य प्रदेश में बीजेपी और कांग्रेस के साथ-साथ अब क्षेत्रीय राजनीतिक दल और सामाजिक संगठन भी मैदान संभालने के लिए तैयार नजर आ रहे हैं, जहां जयस यानी जय आदिवासी युवा संगठन मध्य प्रदेश की कुछ लोकसभा सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारने की तैयारी कर रहा है।
विधानसभा चुनाव की तरह लोकसभा चुनाव में जयस अपने प्रत्याशियों को निर्दलीय चुनाव मैदान में उतरकर समर्थन देगा तो वहीं जहां पहले से निर्दलीय प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया है, वहां उन निर्दलीय प्रत्याशियों में से किसी एक को जयस अपना समर्थन दे सकता है। वहीं अब लोकसभा चुनाव के लिए जयस ने अपनी तैयारी तेज कर दी है, जहां मध्य प्रदेश की धार, रतलाम और खरगोन लोकसभा सीट पर जयस प्रत्याशी उतारने की तैयारी कर रहा है।

जयस के राष्ट्रीय अध्यक्ष लोकेश मुजाल्दा बताते हैं कि, लोकसभा चुनाव में जयस धार, झाबुआ और बड़वानी तीन संसदीय क्षेत्र में बातचीत कर प्रत्याशी उतार सकती है। नाम को लेकर बातचीत की जा रही है, पुरे दम खम के साथ जयस चुनाव मैदान में उतरेगी। जयस एक सामाजिक विचारधारा है, जो निर्दलीय रूप से प्रत्याशी उतारती है। विधानसभा चुनाव में भी हमने प्रत्याशी उतारे थे, हम धीरे-धीरे करके आगे बढ़ रहे हैं।
मुजाल्दा बताते हैं कि, मुद्दे पूरे करने की बात दोनों ही पार्टियों हर बार करती है, अपने-अपने घोषणा पत्र में हर बार उनका कहना होता है कि, हम पांचवी अनुसूची पर बात करेंगे। हम ग्राम सभा को मजबूत करेंगे, लेकिन होता नहीं है। पहले दोनों ही पार्टियों मुद्दे पूरे करके दिखाएं, पहले मुद्दे पूरे करके दिखाएं, फिर हमें विश्वास होगा कि, इन्होंने मुद्दे पूरे किए, और फिर हमें विश्वास होगा, और हम अपना फैसला लेंगे। फिलहाल, हम बीजेपी और कांग्रेस के साथ नहीं जा रहे।
ये भी पढ़े- Lok Sabha Election: जो करेगा आदिवासी हित की बात, जयस देगा उसका साथ, अध्यक्ष ने दिए संकेत












Click it and Unblock the Notifications