Lok Sabha Election: बुजुर्ग और दिव्यांग कर सकेंगे होम वोटिंग, कुछ ऐसी है पूरी प्रक्रिया

उज्जैन में कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने सोमवार को प्रशासनिक संकुल भवन में आयोजित समयसीमा की बैठक में लोकसभा निर्वाचन की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की है। कलेक्टर सिंह ने बैठक में ईटीबीएस, बैलेट मतदान और होम वोटिंग की समीक्षा की है।

कलेक्टर सिंह ने बताया कि, उज्जैन आलोट संसदीय क्षेत्र के 1483 पात्र 85 प्लस आयु के वृद्ध मतदाताओं और दिव्यांग मतदाताओं की होम वोटिंग 6 मई और 7 मई को प्रातः 7 बजे से शाम 6 बजे के मध्य कराई जाएगी। 6 मई को होम वोटिंग दल फर्स्ट विजिट कर मतदाताओं के घर जाकर मतदान कराएगा। 6 मई को अनुपस्थित पाए गए मतदाताओं की 7 मई को होम वोटिंग कराई जाएगी।

Ujjain

होम वेटिंग के निर्धारित 1483 में से 85 प्लस आयु के 1258 वृद्ध और 225 दिव्यांग मतदाता शामिल हैं।जिसके लिए उज्जैन की विधानसभाओं में कुल 98 रूट बनाएं गए हैं, जिसके लिए 98 होम वोटिंग की टीम नियोजित की जायेगी। कलेक्टर सिंह ने निर्देशित किया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार ही होम वोटिंग कराई जाए। सभी सहायक रिटर्निंग अधिकारियों द्वारा होम वोटिंग के लिए 4 मई तक मतदान सामग्री होम वोटिंग दल को उपलब्ध कराएं। होम वोटिंग टीम को आयोग के दिशा निर्देशों से अच्छे से अवगत कराएं। होम वोटिंग के निर्धारित कार्यक्रम की सूचना राजनैतिक दलों को भी दी जाएं।

कलेक्टर सिंह ने कहा कि, 1 मई को ईवीएम मशीनों का सेकेंड रेंडामाईजेशन किया जाएगा। इसके बाद 3 मई को इंजीनियरिंग कॉलेज में ईवीएम मशीनों की कमीशनिंग होगी। उन्होंने निर्देश दिए कि सहायक रिटर्निग अधिकारियों की निगरानी में कमीशनिंग की कार्रवाई की जाएं। कमीशनिंग के लिए इंजीनियरिंग कॉलेज में आवश्यक बेरिकेडिंग, सीसीटीवी कैमरा, वीडियोग्राफी की व्यवस्था की जाएं।

बताया गया कि, मतदान दलों का प्रशिक्षण 3 मई से प्रारंभ किया जाएगा। कलेक्टर सिंह ने कहा कि, मतदान दलों के प्रशिक्षण में सेक्टर अधिकारी भी उपस्थित रहें। ईवीएम मशीनों के संचालन के संबंध में मतदान दलों को अच्छे से प्रशिक्षण दिया जाएं। उन्होंने ईडीसी से जारी करने की सभी आवश्यक तैयारियां करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन्हें ईडीसी जारी किया जा रहा हैं उन्हें सूचना दी जाएं कि 3 मई से 9 मई तक संचालित प्रशिक्षण में स्थापित सुविधा केंद्र से ईडीसी प्राप्त कर सकेंगे। उन्होंने पोस्टल बैलेट से मतदान की सभी आवश्यक व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर सिंह ने बैठक में निर्वाचन संबंधी सामग्री की उपलब्धता की भी जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि वोटिंग कंपार्टमेंट सहित अन्य निर्वाचन सामग्री की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने परिवहन के संबंध में वाहन चालकों के भोजन, स्वल्पाहार आदि की व्यवस्थाएं किए जाने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री सिंह ने 1105 मतदान केंद्रों पर वेबकास्टिंग की तैयारियां किए जाने के निर्देश दिए।

ये भी पढ़े- 'मैं तो ऐसा नहीं करता', अक्षय बम के फैसले पर कैलाश विजयवर्गीय ने क्यों कही ये बात?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+