Lok Sabha Chunav 2024 के लिए तारीख का ऐलान, इंदौर समेत इन लोकसभा सीटों पर कब होगा मतदान, जानिए
Lok Sabha Election Dates Voting Schedule: आखिरकार लंबे वक्त के इंतजार के बाद वह दिन आ ही गया, जब लोकसभा चुनाव के लिए चुनाव आयोग में तारीखों का ऐलान कर दिया है। चुनाव आयोग की ओर से ली गई प्रेस वार्ता में चुनाव आयोग के अधिकारियों ने चुनाव की तारीख का ऐलान किया है, जहां अलग-अलग राज्यों के हिसाब से तारीख तय की गई है।
चुनाव आयोग ने तारीखों का एलान करते हुए बताया कि, मध्यप्रदेश में चार चरणों में चुनाव होंगे, जहां 19 अप्रैल, 26 अप्रैल, 7 मई और 13 मई को मतदान होगा, जबकी 4 जून को मतगणना होगी. इंदौर, उज्जैन, देवास, मंदसौर, रतलाम, धार, खरगोन और खंडवा में 13 मई को चौथे और आखिरी चरण में मतदान होगा। जबकी 4 जून को मतगणना होगी.

लोकसभा चुनाव के लिए निर्वाचन आयोग की ओर से तैयारी पूरी कर ली गई है, जहां निर्वाचन आयोग की ओर से मतदान से लेकर मतगणना तक तैयारी का सिलसिला जारी है। इस बीच अब निर्वाचन आयोग ने चुनाव की तारीख का ऐलान कर दिया है, जहां इसके बाद अब सभी राजनीतिक दल अपनी तैयारियां तेज करेंगे, तो वहीं प्रत्याशी भी चुनाव की तैयारी में जुट जाएंगे। संभवत: राजनीतिक दलों की ओर से भी प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किए जाने का सिलसिला जारी है, जहां अब देशभर में चुनाव की तैयारी रफ्तार पकड़ेगी।
प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारियां का सिलसिला जारी है, जहां कलेक्टर और जिला निर्वाचन अधिकारी आशीष सिंह निर्वाचन संबंधित बैठक ले रहे हैं। इसी के साथ अधिकारियों को निर्वाचन संबंधित कामकाज के लिए दिशा-निर्देश भी दिए जा रहे हैं, जहां अब निर्वाचन संबंधित कामकाज अपने आखिरी चरण में चल रहा है। निर्वाचन आयोग की ओर से चुनाव को लेकर की जा रही तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है, जहां अब जल्द ही सभी तैयारियां पूरी कर ली जाएगी।
ये भी पढ़े- Loksabha Election: खंडवा से अरुण यादव नहीं बल्कि इस युवा को कांग्रेस देगी टिकट, जानिए क्यों?












Click it and Unblock the Notifications