MP News: सरकारी नौकरी मिली तो छोड़ी राजनीति, Income Tax डिपार्टमेंट में भाजपा पार्षद अतुल सिंह देंगे सेवाएं

MP News: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के दौरान कई अधिकारियों ने अपनी सरकारी नौकरी छोड़कर चुनाव लड़ने का फैसला लिया। तो वहीं दूसरी तरफ गुना में सरकारी नौकरी की चाहत ने भारतीय जनता पार्टी के नेता ने अपने आप को राजनीति से दूर कर लिया।

सरकारी नौकरी मिलते ही जनसेवा से तौबा कर लिया है। उन्हें राजनीति से ज्यादा सरकारी नौकरी में अपना भविष्य सुरक्षित लगा इसीलिए उन्होंने राजनीति को अलविदा कह दिया है।

Councilor Atul Singh Gaur, (1)

जानकारी अनुसार गुना के अतुल सिंह गौड़ 2022 में नगरीय निकाय चुनाव में पार्षद का वार्ड क्रमांक 30 चुनाव लड़ा था। भारतीय जनता पार्टी के अधिकृत उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ते हुए पार्षद निर्वाचित हुए थे। लेकिन अतुल का राजनीति से मोह भंग हो गया।

अतुल सिंह गौड़ सरकारी नौकरी के लिए मेहनत कर रहे थे। मेहनत रंग भी लाई और अतुल का सिलेक्शन छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़ में इनकम टैक्स विभाग में स्टेनो के पद पर कार्यरत हो गए।

सरकारी नौकरी में चयन होने के बाद भारतीय जनता पार्टी के नेता अतुल ने राजनीती छोड़ते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

अतुल ने कलेक्टर को लिखित आवेदन देते हुए इस्तीफे की पेशकश की है। नगरपालिका परिषद के वार्ड क्रमांक 30 के पार्षद अतुल सिंह के इस्तीफे के बाद उपचुनाव की संभावना बन गई है।

सरकारी नौकरी की चाहत में राजनीति को छोड़ने वाले अतुल ने बताया कि वे कई वर्षों से नौकरी के लिए तैयारी कर रहे थे। राजनीति के माध्यम से जनसेवा भी की है। लेकिन अब उनका सिलेक्शन इनकम टैक्स विभाग में हो गया है। इसलिए वे सरकारी नौकरी को प्राथमिकता देते हुए इस्तीफा दे रहे हैं। अब इनकम टैक्स में रहकर वे जनता और देश की सेवा करना चाहते हैं‌।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+