Openion poll MP: ताजा ओपिनियन पोल सर्वे के आंकड़े कांग्रेस के लिए चौंकाने वाले, BJP की सीटें क्या कम होगी
MP News: मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद क्या कांग्रेस लोकसभा चुनाव 2024 में वापसी कर पाएगी। प्रदेश सहित पूरे देश में लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारियां शुरू हो गई है। इस बीच ताजा ओपिनियन पोल सर्वे ने भाजपा और कांग्रेस को चौंका दिया है।
ताजा ओपिनियन पोल के सर्वे कांग्रेस के लिए थोड़ी अच्छी खबर लेकर आए हैं। सर्वे की माने तो 2024 के लोकसभा चुनाव में मध्य प्रदेश में कांग्रेस का वोट प्रतिशत में इजाफा हो सकता है। जबकि सीटों के परिणाम 2019 के रिजल्ट की तरह ही हो सकते है।

मध्य प्रदेश में लोकसभा की 29 सीटें हैं, जिनमें से कांग्रेस ने खजुराहो लोकसभा सीट को समाजवादी पार्टी को सौंप दी है। एक ओपिनियन पोल के अनुसार, मध्यप्रदेश में एक बार फिर से प्रधानमंत्री मोदी का मैजिक चल सकता है। कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव में हार के बाद पार्टी का प्रदेश भी बदल दिया है, और कमलनाथ की जगह जीतू पटवारी को प्रदेश अध्यक्ष की कमान सौंपी गई है।
ओपिनियन पोल के अनुसार, बीजेपी फिर से 2019 की तरह प्रदर्शन कर सकती है। सर्वे में बीजेपी को 28 सीटों पर जीत की संभावना है, जबकि कांग्रेस को एक सीट मिल सकती है। वोट शेयर के मामले में, बीजेपी का वोट शेयर 60% से अधिक हो सकता है। ओपिनियन पोल के अनुसार, बीजेपी को 62% वोट की संभावना है जबकि कांग्रेस को केवल 32% शेयर मिलने की उम्मीद है। अन्य दलों को 6% वोट शेयर की संभावना है।
2019 में, बीजेपी ने एकतरफा जीत हासिल की थी। 29 सीटों में से 28 पर बीजेपी को जीत मिली थी, जबकि कांग्रेस को एक ही सीट पर विजय प्राप्त हुई थी। इस सीट पर कांग्रेस के नकुलनाथ जीते थे, जो छिंदवाड़ा के कमलनाथ के गढ़ माने जाते हैं।












Click it and Unblock the Notifications