NK Jitendra Kumar : शहीद पिता के ताबूत के पास खेलता रहा डेढ़ साल का बेटा, कोई नहीं रोक सका आंसू
सीहोर, 12 दिसम्बर। सीडीएस हेलिकॉप्टर हादसे में शहीद हुए पैरा कमांडो जितेंद्र कुमार वर्मा की पार्थिव देह रविवार दोपहर को पंचतत्व में विलीन हो गई। मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में उनके पैतृक गांव धामंदा में उनका अंतिम संस्कार किया गया।

छोटे भाई धर्मेंद्र ने उनकी चिता को मुखाग्नि दी
शहीद जितेंद्र कुमार के छोटे भाई धर्मेंद्र ने उनकी चिता को मुखाग्नि दी। अंतिम संस्कार के दौरान शहीद का डेढ़ साल का बेटा चैतन्य उनके ताबूत के पास खेलता रहा। उसे देख हर किसी की आंखें नम हो गई थी।

पार्थिव देह भोपाल होते हुए रविवार को सीहोर पहुंची
बता दें कि बुधवार को तमिलनाडू में सीडीएस बिपिन रावत के हेलिकॉप्टर क्रैश में पैरा कमांडो जितेंद्र कुमार वर्मा भी हो गए थे। उनकी पार्थिव देह भोपाल होते हुए रविवार को सीहोर पहुंची। भोपाल में कई लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।
Recommended Video

शहीद पर पुष्पवर्षा की गई
भोपाल से सीहोर के रास्ते में लोग शहीद जितेंद्र कुमार के अंतिम दर्शन करने के लिए कतार में खड़े नजर आए। जगह-जगह शहीद पर पुष्पवर्षा भी की गई। कमांडो की पार्थिव देह सुबह 11 बजे दिल्ली से भोपाल एयरपोर्ट पर पहुंची थी। यहां से पार्थिव शरीर फूलों से सजे सेना के वाहन में सड़क मार्ग से पैतृक गांव धामंदा के लिए रवाना हुई, जो करीब डेढ़ बजे गांव पहुंची।

शिवराज सिंह चौहान शहीद जितेंद्र कुमार वर्मा के घर पहुंचे
रविवार दोपहर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शहीद जितेंद्र कुमार वर्मा के घर पहुंचे। उन्होंने यहां दिवंगत नायक जितेंद्र वर्मा के परिवार को राज्य सरकार की ओर से एक करोड़ रुपए की सम्मान निधि देने का ऐलान किया है।

वीरांगना सुनीता को सरकारी नौकरी मिलेगी
इसी दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शहीद वीरांगना सुनीता को सरकारी नौकरी देने के साथ ही अमर शहीद जितेंद्र वर्मा के नाम से स्कूल का नामकरण करने की भी घोषणा की। नायक जितेंद्र की प्रतिमा भी लगाई जाएगी।

तमिलनाडु के कुन्नूर में हुआ हादसा
बता दें कि तमिलनाडु के कुन्नूर में बुधवार को हुए हेलिकॉप्टर क्रैश में जनरल बिपिन रावत सहित 13 लाेग शहीद हो गए थे। इन्हीं में सीहोर जिले के गांव धामंदा के 31 वर्षीय जितेंद्र वर्मा भी शामिल थे।












Click it and Unblock the Notifications