Ladli behna yojana: लाड़ली बहना योजना में पोर्टल से अपडेट हो रही जानकारी, अपात्र होते ही राशि मिलना बंद

MP News: मध्य प्रदेश सरकार की लाड़ली बहना योजना के तहत महिलाओं को मिलने वाली राशि में अब पोर्टल पर अपडेट होने वाली जानकारी के आधार पर स्वत: बदलाव हो रहे हैं। इस योजना का पोर्टल समग्र पोर्टल से लिंक है, जिससे यदि किसी महिला की मृत्यु हो जाती है या वह 60 वर्ष से अधिक आयु की हो जाती है, तो यह जानकारी समग्र पोर्टल पर अपडेट होती है।

इसके बाद लाड़ली बहना पोर्टल पर भी जानकारी अपडेट हो जाती है, जिससे संबंधित महिला का योजना का लाभ स्वत: बंद हो जाता है।

Ladli behna yojana Information is being updated from the portal the amount will stop as soon as one becomes ineligible

इस बदलाव के बाद, अगर किसी महिला को योजना का लाभ बंद करना हो, तो उसे पोर्टल के माध्यम से आवेदन करना पड़ता है। आवेदन के बाद एक ओटीपी (वन टाइम पासवर्ड) भेजा जाता है, जिसे दर्ज करने पर आवेदन स्वीकार कर लिया जाता है और संबंधित महिला को राशि मिलना बंद हो जाती है।

लाड़ली बहना योजना की शुरुआत मई 2023 में हुई थी और 7 जून 2023 को सभी पात्र महिलाओं को पहली किस्त जारी की गई थी। मई 2024 में योजना के एक साल पूरे होने के बाद, विभाग ने सर्वेक्षण शुरू किया और पोर्टल पर भी जानकारी अपडेट की गई। इस सर्वे में पता चला कि पिछले 18 महीनों में 1990 महिलाएं अपात्र हो गईं। इसके अलावा, 238 महिलाओं ने अपनी मर्जी से राशि न लेने का निर्णय लिया और अपनी पात्रता को सरेंडर कर दिया।

गति वर्ष 31 मई 2024 को जारी की गई अंतिम सूची में 2 लाख 864 पात्र महिलाएं थीं, लेकिन पोर्टल के अपडेट होने के बाद यह संख्या घटकर 1 लाख 98 हजार 636 हो गई है। यह प्रक्रिया लगातार अपडेट की जा रही है, ताकि योजना का लाभ केवल पात्र महिलाओं तक ही पहुंचे।

लाड़ली बहना योजना: 19वीं किस्त का भुगतान आज 11 दिसंबर को, पोर्टल पर अपडेट से राशि मिलना बंद

लाड़ली बहना योजना मई 2023 में शुरू की गई थी, जिसमें पात्र महिलाओं को वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है। इस योजना के तहत 7 जून 2023 को 1,000 रुपए की पहली किस्त जारी की गई थी। इसके बाद अक्टूबर 2023 में राशि बढ़ाकर 1,250 रुपए कर दी गई थी। नवंबर 2024 तक, महिलाओं को योजना की 18 किस्तें मिल चुकी हैं। अब 11 दिसंबर 2024 को इस योजना की 19वीं किस्त का भुगतान किया जाएगा।

पोस्टल अपडेट और राशि में बदलाव

लाड़ली बहना योजना का पोर्टल समग्र पोर्टल से लिंक है, जिससे लगातार जानकारी अपडेट होती रहती है। यदि किसी महिला की उम्र 60 साल से अधिक हो जाती है या उनकी मृत्यु हो जाती है, तो समग्र पोर्टल पर इसका रिकॉर्ड अपडेट होते ही योजना का लाभ स्वत: बंद हो जाता है। इसके अलावा, अगर महिला अपनी इच्छा से योजना का लाभ न लेने का निर्णय लेती है, तो उसे पोर्टल के माध्यम से आवेदन करना होता है और एक ओटीपी के जरिए यह प्रक्रिया पूरी होती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+