लाडली बहनाओं को मिलेगा आज बड़ा तोहफा, CM शिवराज सिंह चौहान बुरहानपुर से खाते में ट्रांसफर करेंगे राशि
ladli behna News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मध्य प्रदेश की चुनावी नाव में सवार होने से पहले प्रदेश की लाडली बहना योजना की पात्र महिलाओं के खाते में आज बुरहानपुर से 1250 रुपए की राशि ट्रांसफर करेंगे। ये बात मुख्यमंत्री शिवराज ने भोपाल के जंबूरी आयोजित कार्यक्रम में स्व-सहायता समूहों की दीदियों से के बीच कहीं
दरअसल, प्रदेश में अब कभी भी चुनाव की तारीख को का ऐलान हो सकता है और आचार संहिता लागू हो सकती है। इसे देखते हुए सीएम आज यानी 4 अक्टूबर को 1.31 करोड़ लाडली बहनों के खाते में ₹1250 की राशि ट्रांसफर करेंगे। सीएम ने कहा कि मेरी लाड़ली बहनों, मैं कल बुरहानपुर से तुम्हारे खाते में ₹1250 डाल दूंगा।

बुरहानपुर में आज बड़ा कार्यक्रम
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जानकारी दी तो बताया की लाडली बहना योजना अंतर्गत राशि का अंतरण राज्य स्तरीय कार्यक्रम 4 अक्टूबर को बुरहानपुर में होगा। कार्यक्रम में लाडली बहनों के आत्मनिर्भर होने और योजनाओं के संबंध में उनके अनुभव भी साझा किए जाएंगे। बहनों के ऐसे प्ररेक प्रसंग कई अन्य बहनों के लिए मार्गदर्शक और उपयोगी सिद्ध होंगे। बहनों से जुड़ा यह कार्यक्रम सभी गांव और नगरीय निकायों में यह गुस्सा के रूप में मनाया जाएगा। चुनाव से पहले एक बार फिर इस योजना की राशि में ढाई सौ रुपए की वृद्धि की जा सकती है, इससे 1250 से बढ़कर ₹1500 किया जा सकता है।
छूटी हुई बहनों के नाम भी जोड़े जाएंगे
इस योजना को लेकर सीएम ने कहा था कि जो बहाने छूट गई और जिनके विवाह नहीं हुए हैं, ऐसी बहनों के नाम भी जोड़े जाएंगे। प्रधानमंत्री आवास योजना में छोटे पात्र लोगों के लिए मुख्यमंत्री लाडली बहना आवास योजना के अंतर्गत मकान बना कर दिए जाएंगे। सीएम ने कहा कि हमने स्थानीय चुनाव में यह तय किया कि आधी सीटों पर बहनें चुनाव लड़ेंगी। आज बहनें अलग-अलग पदों पर बैठकर सरकार चला रही हैं।
अगरतला विकी आज राज्य चुनाव आयोग द्वारा वोटर लिस्ट का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा और संभावना जताई जा रही है कि मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 5 अक्टूबर के बाद कभी भी चुनाव की तारीखों का ऐलान कर आचार संहिता लागू की जा सकती है। ऐसे में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान चुनाव से पहले मास्टर स्ट्रोक खेलने की तैयारी में है। यही कारण है कि इस बार 10 तारीख की जगह 4 तारीख को ही राशि महिलाओं के खाते में ट्रांसफर की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications